फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shardiya Navratri 2021 Maa Durga in Pandals Navratri Mahotsav begins today

शारदीय नवरात्रि 2021 : पंडालों में विराजीं मां दुर्गा की प्रतिमाएं,नवरात्रि महोत्सव आज से

Mon, 11 Oct 2021 12:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 11 Oct 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2021 Maa Durga in Pandals Navratri Mahotsav begins today
नवरात्रि - फोटो : gettyimages
शारदीय नवरात्रि की पंचमी तिथि पर शहर के पूजा पंडालों में महिषासुरमर्दिनी मां जगदंबा की प्रतिमाएं बाजे गाजे के साथ पहुंचा दी गईं। ढाक और मजीरे बजाकर मां के अलावा अन्य स्वरूपों का स्वागत किया गया। सोमवार को सविधि मंत्रोच्चार के साथ पंडालों में आदि शक्ति स्वरूपा की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसी के साथ झांकी दर्शन शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन


इस बार की दुर्गा पूजा पर कोविड प्रोटोकॉल का पूरा असर दिखेगा। दूसरी लहर में हर इलाके में अपनों के खोने का गम अभी लोगों के जेहनोदिल में बना हुआ है। ऐसे में अधिकतर स्थानों पर न तो कोई थीम है और ना ही बहुत चमक-दमक। प्रयाग संगीत समिति परिसर में सिविल लाइंस दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से सोमवार को तीन फीट ऊंची प्रतिमा की प्रतिष्ठापना होगी।
विज्ञापन


सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अंजलि प्रदान की जाएगी। पूजा कमेटी के जनरल ज्वाइंट सेक्रेटरी असीम रॉय ने बताया कि इस बार भीड़ से बचने के लिए मुख्य प्रवेश द्वार को बंद रखा जाएगा। किसी भी तरह की सजावट नहीं की जाएगी। कैंट स्थित सदर बाजार के फुटबॉल ग्राउंड में छावनी दुर्गा पूजा कमेटी के पंडाल में बाजे गाजे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का आगमन हुआ। 70 फीट ऊंटे पूजा पंडाल के ऊपर सूरज की आकृति हर किसी का मन मोहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गा प्रतिमा के पास ही सेल्फी प्वांइट भी बनाया गया है। ताकि, पंडाल में आने वाले श्रद्धालु अपने परिवार संग सेल्फी लेकर पूजा और दर्शन के क्षणों को संजो सकें। सोमवार को प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। पंडाल की व्यवस्था कमेटी के महासचिव राजेश राव, सुरेंद्र पांडेय, रामदास, अवध गौड़, लाली, राहुल सक्सेना, शुभम दास, शुभम गुप्ता, सचिन सोनकर, दिलशाद भाई, विशाल तलवार, जमील अहमद, अतुल कनौजिया, मोनू, महेंद्र, राकेश ठाकुर,गोलू, सगीर अहमद, राजेश सोनकर संभाल रहे हैं।

इसी तरह बाई का बाग में भी दुर्गा प्रतिमाएं पहुंचा दी गईं। समिति के महासचिव शैलेंद्र द्विवेदी के मुताबिक सोमवार को पूजा के बाद झांकी दर्शन आरंभ होगा। इस बार किसी तरह की सजावट नहीं की गई है। लूकरगंज स्थित दुर्गा पूजा पार्क में भी बाजे गाजे के साथ प्रतिमाएं लाई गईं। वहां पंडाल में ढाक बजाकर खुशी मनाई गई। इसी तरह करेली, प्रीतमनगर, रामबाग, साउथ मलाका, जार्जटाउन, शाहगंज, करेलाबाग, कर्नलगंज, बैरहना और कटघर की बारवारियों में दुर्गा प्रतिमाओं को पहुंचा दिया गया।


कटघर में बना बद्रीनाथ थाम की थीम पर पंडाल
प्रयागराज। कटघर की दुर्गापूजा इस बार देखने लायक होगी। इस बार वहां बद्रीनाथ धाम की थीम पर पंडाल तैयार किया गया है। सोमवार की शाम तो बद्रीनाथ धाम के स्वरूप वाले पंडाल में मां की नयनाभिराम झांकी का दर्शन होगा। कमेटी के महा सचिल अभिषेक केसरवानी ने बताया कि थर्माकोल की कटिंग से 35 फीट ऊंचा और 25 फीट चौड़ा भव्य पंडाल बनाया गया है। कोविड-19 को प्रोटोकॉल के तहत ही दर्शन-पूजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed