फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shankaracharya Nischalananda said that commenting on Sanatan Dharma is inappropriate and indecent

शंकराचार्य निश्चलानंद बोले- सनातन धर्म पर टिप्पणी करना अनुचित एवं अशोभनीय

Tue, 14 Oct 2025 07:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 14 Oct 2025 07:07 AM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस पर अधिवक्ता द्वारा उछाले गए जूते को लेकर किए गए प्रश्न पर उनका कहना था कि यह किसी भी सूरत में उचित नहीं है। इस घटना से सनातन धर्म का उपहास उड़ाने वालों को सबक जरूप लेना चाहिए।

विज्ञापन
Shankaracharya Nischalananda said that commenting on Sanatan Dharma is inappropriate and indecent
पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोवर्धनमठ पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद जी महाराज ने कहा है कि सनातन धर्म पर टिप्पणी करना अनुचित एवं अशोभनीय है। पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज ने यह बातें अपने प्रवास के तीसरे दिन सोमवार नई झूंसी के शिवगंगा आश्रम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस पर अधिवक्ता द्वारा उछाले गए जूते को लेकर किए गए प्रश्न पर उनका कहना था कि यह किसी भी सूरत में उचित नहीं है। इस घटना से सनातन धर्म का उपहास उड़ाने वालों को सबक जरुर लेना चाहिए।

विज्ञापन


कहा कि न्याय तंत्र के शिखर पर बैठे व्यक्ति जब संवैधानिक पद की गरिमा एवं मर्यादा का ध्यान नहीं रखेंगे तो ऐसी घटनाओं का होना कोई अतिशियोक्ति नहीं है। पुरी शंकराचार्य ने आगे कहा कि सनातन ही ऐसा धर्म है जो हर किसी को उदार और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उसपर अनुचित टिप्पणी की जाए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ वॉर छेड़ने के सवाल पर पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप को यह नहीं भूलना चाहिए कि वह आज अगर वहां के सर्वोच्च पद पर आसीन है तो वह भारतवंशियों की ही देन है। अगर अमेरिका में रहने वाले भारतवंशियों ने उन्हें भारी संख्या में मतदान न किया होता तो उनका राष्ट्रपति बनना असंभव था।

विज्ञापन

ट्रंप को बताया विशुद्ध व्यापारी, चीन चालबाज देश

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शायद यह भूल गए हैं कि वह किसकी बदौलत सत्ता पर आसीन है। पुरी शंकराचार्य ने उन्हें विशुद्ध व्यापारी और चीन को चालबाज देश करार दिया। कहा कि दोनों देश भरोसेमंद नहीं हैं। कहा कि भारत इन दोनों देशों की कुटिल चालें समझता है। कूटनीति में माहिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक पटल पर जज्बाती चालें न चलकर परिपवक्ता का परिचय दे रहे हैं।

महाकुंभ के बाद इस साल लगने वाले माघ मेले के प्रश्न पर पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद ने कहा कि गंगा मां और लक्ष्मी देवी की कृपा से मेला प्रशासन इस बार मेले की पूरी तैयारी कर लेगा। कहा कि महाकुंभ के बाद लगने वाले माघ मेले में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहेगी। पुरी शंकराचार्य के प्रवास के तीसरे दिन भी भारी संख्या में उनके भक्त उनका आशीर्वाद लेने आश्रम पहुंचे। इस दौरान पुरी शंकराचार्य ने भक्तों के भी धर्म और आध्यात्म से जुड़े प्रश्नों पर उनकी शंकाए दूर की। पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज 17 अक्टूबर तक अपने नई झूंसी स्थित शिवगंगा आश्रम में प्रवास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed