फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shankaracharya Mandal made for households on Akhara in kumbh mela 2019

अखाड़ों की तर्ज पर गृहस्थों के लिए बना शंकराचार्य मंडल, अस्त्र-शस्त्र से दीक्षित होंगे कार्यकर्ता

Tue, 22 Jan 2019 10:41 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Tue, 22 Jan 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
Shankaracharya Mandal made for households on Akhara in kumbh mela 2019
स्वामी आनंद स्वरूप
अखाड़ों की तर्ज पर अब गृहस्थ श्रद्धालुओं को लेकर शंकराचार्य सेवा मंडल का गठन किया गया है। सेवा मंडल के माध्यम से वैश्विक परिदृश्य पर सनातन धर्म के मूल स्वरूप को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शास्त्र और युद्ध क्रिया में पारंगत लोगो का समूह तैयार होगा। इसका वैश्विक स्तर से लेकर गांव-गांव तक सेवा मंडल का विस्तार किया जाएगा। यह फैसला पौष पूर्णिमा के अवसर पर शंकराचार्य ट्रस्ट के शिविर में आयोजित बैठक में लिया गया। 
विज्ञापन


 शंकराचार्य ट्रस्ट के अध्यक्ष शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने बताया कि अखाड़ों की तरह संगठन का निश्चित गणवेश होगा। जो भी सेवा मंडल का कार्यकर्ता होगा उसके हाथ में चार  फिट का दंड होगा जो चारो वेदों में दीक्षित और चारो वेदों को समर्पित होगा। आनंद स्वरूप महाराज ने बताया कि संगठन के विस्तार के क्रम में सेवामंडल का प्रथम अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख श्रीनाथ तिवारी को मनोनीत किया गया । उन्होंने बताया कि शंकराचार्य सेवा मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता केवल गृहस्थ होंगे।
विज्ञापन


सरकारी कर्मचारी भी सेवा मंडल के कार्यकर्ता बन सकते हैं । आनंद स्वरूप ने बताया कि सेवा मंडल गांव-गांव जाकर सनातन धर्म के मूल स्वरूप के बारे में लोगो को बताएगा। कुत्सित जाति व्यवस्था के बारे में लोगो को जागरूक करेगा। उन्होंने कहा कि आदर्श चतुर्वण व्यवस्था जो कर्म के आधार पर स्थापित है, उसे समृद्ध करने का कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि देश भर के प्रत्येक जिले और ग्राम सभा स्तर पर सेवा मंडल की इकाइयों का गठन होगा। इसके जरिए सनातन संस्कृति की रक्षा और जाति व्यवस्था को खतम कर सभी एक है, सभी मानव है, इस व्यवस्था को स्थापित करने का काम किया जाएगा। बैठक में ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed