फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shambhunath Airport will go faster soon

शंभुनाथ होकर एयरपोर्ट जाने वाला रास्ता जल्द हो जाएगा बंद

Thu, 11 Jul 2019 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Shambhunath Airport will go faster soon
Shambhunath Airport will go faster soon
शंभुनाथ होकर एयरपोर्ट जाने वाला रास्ता जल्द होगा बंद
विज्ञापन

0 झलवा से ट्रिपल आईटी- कटुहला होकर पहुंचना होगा एयरपोर्ट
0 विमान संचालन के लिए कैट वन लाइट लगाने के चलते बंद होगा पुराना रास्ता
प्रयागराज। शंभु नाथ इंस्टीट्यूट के रास्ते प्रयागराज एयरपोर्ट जाने वाला रास्ता जल्द बंद हो जाएगा। लोगों को अब ट्रिपल आईटी से कटुहला होकर प्रयागराज एयरपोर्ट की राह पकड़नी होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि एयरपोर्ट प्रबंधन ने विमानों की लैडिंग के लिए रनवे के आखिरी छोर से 950 मीटर की दूरी तक कैट वन लाइट लगवाने की तैयारी की है। अभी कैट वन लाइट सिर्फ रनवे पर ही उपलब्ध है। इसके लिए शंभु नाथ की ओर से आने वाली सड़क का हिस्सा छोड़ शेष स्थान पर बाउंड्री का निर्माण कर लिया गया है। अब सड़क बंद करने के लिए भी शीघ्र ही बाउंड्री बनाई जाएगी।
दरअसल कुंभ मेले के पूर्व ही तय हो गया था कि शंभु नाथ इंस्टीट्यूट, रहीमाबाद पुलिस चौकी से आने वाला रास्ता कैट वन लाइट के लिए बंद कर दिया जाएगा। इसी वजह से कुंभ के पूर्व ही झलवा, ट्रिपल आईटी, कटुहला, गौसपुर के रास्ते एयरपोर्ट पहुंचने का नया मार्ग बना दिया गया। ट्रिपल आईटी के आगे से चार किलोमीटर लंबी यह सड़क सीधे एयरपोर्ट के पास निकलती है। हालांकि झलवा से पुराने रास्ते के मुकाबले नया रास्ता लंबा है। अब पुराने रास्ते को एयरपोर्ट प्रबंधन ने बंद करने की तैयारी की है। इस रोड पर कैट वन लाइट के लिए फिक्सर खड़े किए जाएंगे। इसमें यह लाइट लगाई जाएगी। अभी यह लाइट सिर्फ रनवे पर ही लगी हुई है। इसके लगने के बाद यहां रात के वक्त एवं कोहरे के दौरान भी विमानों की लैडिंग सुनिश्चित हो गई। एयरपोर्ट प्रशासन को इसका विस्तार करना है। इसकी मदद से यहां 600-700 मीटर की दृश्यता पर भी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग एवं टेकऑफ हो सकेगा। एयरपोर्ट निदेशक सुनील यादव के मुताबिक एयरपोर्ट में रन वे के 950 मीटर पीछे तक कैट लाइट लगाई जाएगी। 950 मीटर तक यह लाइट तभी लगाई जा सकती थी कि जब शंभुनाथ की ओर से आने वाला रास्ता बंद दिया जाए। शीघ्र ही एयरपोर्ट प्रशासन पुराने रास्ते को बंद कर वहां कैट वन लाइट लगवा देगा।
विज्ञापन

0000000000000000000
बेगम बाजार वाला रास्ता है काफी लंबा
0 प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचने का दूसरा रास्ता बेगम बाजार होकर भी है। हालांकि झलवा, ट्रिपल आईटी के मुकाबले यह रास्ता काफी लंबा है। फ्लाइट पकड़ने के लिए तमाम लोग अब भी हैप्पी होम से पुराने सिविल टर्मिनल के सामने से होकर बेगम बाजार रेल ओवर ब्रिज के बगल में बने रास्ते से एयरपोर्ट की राह पकड़ते हैं। बेगम बाजार पर रेल ओवर ब्रिज का निर्माण भी हुआ लेकिन वायु सेना की आपत्ति के बाद यह काम कुंभ के पहले रोक देना पड़ा। इस पुल का निर्माण अगर पूरा हो जाए तो एयरपोर्ट जाने के लिए कानपुर रोड से सीधे इस आरओबी के रास्तेे एयरपोर्ट पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed