फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shall cricketing talent from Allahabad

इलाहाबाद से निकलेंगी प्रतिभाएं

Thu, 07 Apr 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 07 Apr 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
Shall cricketing talent from Allahabad
इलाहाबाद पहुंचे युवराज ‌‌स‌िंह और आशीष नेहरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
क्रिकेट की उभरती प्रतिभाओं को निखारने के लिए डीपीएस नैनी में बुधवार को आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य युवराज सिंह व आशीष नेहरा ने बेहतरी की उम्मीदें जगाईं। आशीष नेहरा ने कहा कि संगमनगरी में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। युवराज सिंह ने शहर की प्रतिभाओं से देश का प्रतिनिधित्व करने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन


डीपीएस परिसर में बुधवार की शाम करीब छह बजे टीम इंडिया के सदस्य आशीष नेहरा और युवराज सिंह अकादमी का उद्घाटन करने पहुंचे। इसके पहले स्कूल परिसर बच्चों और अभिभावकों से भर गया था। स्कूल के बाहर वाहनों की लंबी कतारें लगीं थीं। स्कूल के गेट से दोनों अतिथियों को ग्राउंड तक स्कूल बैंड के साथ लाया गया। इसी दौरान दोनों को देखने के लिए लोगों की भीड़ टूट पड़ी और सारी व्यवस्थाएं धरी रह गईं। स्कूल प्रबंधन व अध्यापकों ने किसी तरह स्थिति को संभाला। इस दौरान मीडियाकर्मी से बदसलूकी पर नाराज मीडियाकर्मियों को मौके पर शांत कराया गया।
विज्ञापन


युवराज  सिंह और आशीष नेहरा के चारों ओर मौजूद लोगों ने युवी-युवी के नारे लगाए। अकादमी का उद्घाटन दोनों खिलाड़ियों ने फीता काटकर किया। स्कूल ग्राउंड पर दोनों खिलाड़ियों का बच्चों के साथ एक-एक ओवर का क्रिकेट मैच निर्धारित था जो भारी भीड़ की वजह से हो नहीं पाया। उद्घाटन के दौरान आशीष नेहरा ने प्रतिभाओं को निखारने में अकादमी के अहम रोल को रेखांकित किया। युवराज सिंह ने उम्मीद जताई कि अकादमी के माध्यम से बच्चे आगे चल कर देख का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से किया गया। इस मौके पर स्कूल की निदेशिका सोनू सिंह राघव, वाइस चेयरमैन विशाल सिंह, प्रिंसिपल डॉ. सुजाता सिंह, रचना दूबे समेत सभी अध्यापक, बच्चे व बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed