फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shaista reached the High Court in the case of police picking up the sons of Mafia Atiq Ahmed

उमेश पाल हत्याकांड : माफिया अतीक अहमद के बेटों को पुलिस द्वारा उठाए जाने के मामले में शाइस्ता पहुंची हाईकोर्ट

Fri, 03 Mar 2023 10:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Mar 2023 10:09 PM IST
सार

उमेश पाल की हत्या के बाद पुलिस द्वारा नाबालिग बेटों को उठाए जाने के मामले में माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इसके साथ जैनब फातिमा, अतीक की बहन आयशा नूरी व भांजी को अवैध अभिरक्षा में लिए जाने को लेकर भी बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल की गई है।

विज्ञापन
Shaista reached the High Court in the case of police picking up the sons of Mafia Atiq Ahmed
अतीक अहमद और शाइस्ता परवीन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल की हत्या के बाद पुलिस द्वारा नाबालिग बेटों को उठाए जाने के मामले में माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इसके साथ जैनब फातिमा, अतीक की बहन आयशा नूरी व भांजी को अवैध अभिरक्षा में लिए जाने को लेकर भी बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल की गई है। मांग की गई है कि इन सबको कोर्ट के सामने पेश किया जाए।

विज्ञापन

 

याचियों के अधिवक्ताओं की ओर से मामले की तुरंत सुनवाई की लिए कोर्ट ने निवेदन किया गया लेकिन कोर्ट ने तुरंत सुनवाई से इन्कार कर दिया। कोर्ट ने प्रक्रिया के तहत आने पर सुनवाई करने के लिए कहा।

विज्ञापन

 

याचिकाओं में कहा गया कि अतीक के दो नाबालिग बेटों और अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा, अतीक की बहन आयशा नूरी और भांजी को पुलिस उमेश पाल की हत्या के बाद उठा ले गई है और कोई जानकारी नहीं दे रही है। जबकि, पांच दिन हो गए हैं। पुलिस के अधिकारी कुछ बता नहीं रहे हैं। याचियों के अधिवक्ता रविंद्र शर्मा, खान सौलत हनीफ और शादाब अली ने बताया कि मामले में अब होली के बाद सुनवाई हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed