फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shahganj Mala List, Shahganj Mala, Shahganj Jaunpur Mala, Prayagraj, Prayagraj News

मांगी गई जानकारी न देने पर हाईकोर्ट नाराज

Fri, 04 Sep 2020 09:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Sep 2020 09:19 PM IST
विज्ञापन
Shahganj Mala List, Shahganj Mala, Shahganj Jaunpur Mala, Prayagraj, Prayagraj News
कोर्ट
हाईकोर्ट ने बलिया के सीएमओ कार्यालय में व्यापक अनियमितताओं की जांच की मांग में दाखिल जनहित याचिका पर मांगी गई जानकारी न देने पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा है कि पर्याप्त समय दिए जाने के बावजूद जानकारी नहीं दी गई। ऐसा लगता है कि राज्य सरकार इसे हल्के में ले रही है। फिर भी कोर्ट ने जानकारी देने के लिए दो सप्ताह का और समय दिया है और कहा है कि यदि मांगी गई जानकारी नहीं दी गई तो कोर्ट इसे गंभीरता से लेगी। याचिका की अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी। 
विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति शशिकांत गुप्ता तथा न्यायमूर्ति शमीम अहमद की खंडपीठ ने हरेंद्र नाथ त्रिपाठी की जनहित याचिका पर दिया है। याचिका पर अधिवक्ता अभिषेक चौहान ने बहस की। इनका कहना है कि याची ने सीएमओ कार्यालय में व्यापक अनियमितताओं की शिकायत जिलाधिकारी बलिया से की, जिस पर जांच कमेटी गठित की गई।
विज्ञापन


कमेटी की रिपोर्ट में शिकायत की पुष्टि करते हुए कार्रवाई की संस्तुति की गई है। बिना टेंडर के एजेंसियों को काम सौंपने और भारी धनराशि की बंदरबांट किए जाने के आरोपों को सही पाया गया है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिस पर याचिका दाखिल की गई है। कोर्ट ने अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल से इस संबंध में जानकारी मांगी थी, लेकिन कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed