{"_id":"5c76fb78bdec224a415dd6b0","slug":"shahadat-to-recognize-new-generation","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहादत को मोल पहचाने नई पीढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहादत को मोल पहचाने नई पीढ़ी
Thu, 28 Feb 2019 02:35 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 28 Feb 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
azad
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद एवं शहीद-ए-आजम भगत सिंह स्मारक समिति की ओर से आजाद के 88वें शहादत दिवस पर उनके बलिदान को याद किया गया। बुधवार को आजाद प्रतिमा स्थल पर हुए समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नई पीढ़ी से शहादत का मोल पहचानने का आह्वान किया। कहा, युवाओं को कभी भी तिरंगा झुकने न देने और देश के स्वाभिमान की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। समिति की मांग पर उन्होंने काकोरी कांड के शहीदों ठाकुर रोशन सिंह के नाम तत्कालीन मलाका जेल परिसर में बने मल्टीस्पेशिएलिटी सेंटर तथा शहीद-ए-आजाद भगत सिंह की मूर्ति स्थापना के बारे में समुचित प्रयास करने का आश्वासन दोहराया।
विशिष्ट अतिथि कर्नल सुशांत गोविल ने भी युवाओं से आजाद की ही तरह देश की मजबूती के लिए दृढ़ संकल्प के साथ तैयार रहने का आह्वान किया। उत्तर प्रदेश सशस्त्र पुलिस बल केजवानों की ओर से 21 गनशाट फायर कर और सम्मान गारद की ओर से सलामी दी गई। पुलिस बैंड की ओर से राष्ट्रधुन बजाकर प्रदेश शासन की ओर से नमन किया गया। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों की ओर से गायन, वादन, नृत्य के अतिरिक्त लघु नाटिका का मंचन भी किया गया। छह यूपी गर्ल्स बटालियन की एनसीसी कैडटों की ओर से मेजर डॉ. दिव्या के नेतृत्व मे आकर सम्मान गारद ने सलामी दी। आजाद प्रतिमा स्थल पर उन्हें नमन करने के लिए आने वालों का तांता लगा रहा।
कार्यक्त्रस्म की अध्यक्षता राजू जायसवाल ‘मरकरी’, संचालन महासचिव राज बहादुर गुप्ता तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर श्रीबल्लभ मिश्र ने किया। कार्यक्रम में डॉ. नरेन्द्र कुमार सिंह गौड़, राकेश पांडेय. सांसद नागेंद्र सिंह पटेल, शिवनंदन गुप्ता. बादल चटर्जी.गंगाराम गुप्ता,अशोक कुमार कनौजिया, एससी आनन्द, शशि वार्ष्णेय, अवधेश गुप्ता, मनमोहन सिंह तन्हा, पदुम जायसवाल, दिलीप श्रीवास्तव, सुबोध सिंह, अरु ण अग्रवाल, विशाल गुप्ता आदि मौजूद थे।