फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   sexual assault with seven years old girls in prayagraj

संगमनगरी में 7 साल की बच्ची और हाईस्कूल की छात्रा से दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर घटना को दिया अंजाम

Sat, 29 Dec 2018 08:05 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sat, 29 Dec 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
sexual assault with seven years old girls in prayagraj
प्रतीकात्मक तस्वीर

शहर के सबसे पॉश माने जाने वाले सिविल लाइंस में आधी रात सात साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ। गुब्बारा बेचकर पेट पालने वाले मां-बाप फुटपाथ पर सो रहे थे, तभी अज्ञात ई रिक्शाचालक बच्ची को फुसलाकर हाथी पार्क के पास ले गया और दरिंदगी की। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सतना के मैहर जिले के रहने वाला दंपति गुब्बारा बेचकर परिवार का पेट पालता है। पिछले कई दिनों से उनका परिवार शहर में रह रहा है। दिनभर काम करने के बाद दंपति अपनी सात साल की बच्ची के साथ हनुमान मंदिर के पास फुटपाथ पर ही सोते हैं। रोत की तरह बृहस्पतिवार रात भी परिवार फुटपाथ पर सो रहा था। पिता का आरोप है कि रात एक बजे के करीब नींद खुली तो उसे बेटी कहीं दिखाई नहीं दी। इधर उधर देखने के बाद उसने पत्नी को जगाया और फिर दोनों बेटी को खोजने लगे।
विज्ञापन


यह सोचकर कि कहीं बच्ची इधर उधर न चली गई हो, पिता उसे खोजने के लिए निकल गया। इसी दौरान वह हाथी पार्क के पास पहुंचा तो बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर उसके होश उड़ गए। वह उधर गया तो बच्ची लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। साथ ही एक व्यक्ति ई रिक्शा से भागते हुए दिखाई पड़ा। 100 नंबर पर सूचना दी गई तो पुलिस पहुंच गई। इसके बाद थाने की फोर्स आई और बच्ची को डफरिन अस्पताल ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को घर भेज दिया गया लेकिन घटना से वह दहशत में थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

करेली में भी हुई थी दो घटनाएं, आज तक नहीं हुआ खुलासा

पुलिस का कहना है कि परिवारवालों ने जो जानकारी दी है, उससे यही लग रहा है कि आरोपी ई रिक्शा चालक बहला फुसलाकर बच्ची को साथ ले गया। दुष्कर्म हुआ है या नहीं, यह मेडिकल के बाद ही साफ हो सकेगा। फिलहाल पिता की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस शिवमंगल सिंह ने बताया कि आरोपी को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। 

सिविल लाइंस में बच्ची से हुई दरिंदगी जैसी ही दो घटनाएं कुछ महीने पहले करेली में हो चुकी हैं। एक घटना में फुटपाथ पर ही माता-पिता के साथ सो रही मासूम को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। इस मामले का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। ऐसी ही एक घटना कुछ दिनों बाद भी हुई थी, लेकिन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।  

ब्लैकमेल कर हाईस्कूल की छात्रा से दुष्कर्म

कैंट निवासी हाईस्कूल की छात्रा को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी चार महीने पहले तक उसके ही घर में किराये पर रहता था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

17 वर्षीय छात्रा कैंट के राजापुर की रहने वाली है। पिता ने पुलिस को बताया है कि उसका संयुक्त परिवार है। चार महीने पहले तक इसी घर में आरोपी अभिषेक मौर्या किराये पर रहता था। इसी दौरान उसने उनकी बेटी से कई बार दुष्कर्म किया। साथ ही मुंह खोलने पर जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी।

दरअसल छात्रा की एक युवक से दोस्ती थी, जिसका पता चलने पर आरोपी अभिषेक छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद उसने उससे दुष्कर्म किया। यही नहीं अश्लील तस्वीरें भी खींच ली। साथ ही इन्हें सोशल मीडिया पर भी डाल दिया। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed