फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sexual abuse of girl students, pictures viral, one teacher in custody

छात्राओं का यौन शोषण, तस्वीरें वायरल, एक शिक्षक हिरासत में

Sat, 15 Feb 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sexual abuse of girl students, pictures viral, one teacher in custody
crime
फतनपुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग प्राइवेट स्कूलों में दो शिक्षकों ने छात्राओं की धोखे से अश्लील फोटो ले ली। इसके बाद इसके जरिए छात्राओं को ब्लैकमेल करके उनका यौन शोषण किया। डर के चलते छात्राएं चुप रहीं लेकिन, इस बच सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो गईं। आरोपी दोनों शिक्षक अलग-अलग जगहों पर कोचिंग संस्थान भी चलाते हैं। शुक्रवार को दोनों कोचिंग संस्थानों में ताला लगाकर फरार हो गए।
विज्ञापन

हालांकि खबर मिलने के बाद पुलिस ने एक शिक्षक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, इस मामले में छात्राओं के परिजनों की तरफ से अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। फतनपुर थाना क्षेत्र की रहने वालीं दो छात्राएं क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर चलने वाले कोचिंग संस्थानों में पढ़ने जाती थीं। इन कोचिंग संस्थानों के संचालक इलाके के ही हाईस्कूल तक संचालित होने वाले प्राइवेट स्कूलों में अध्यापक हैं। शुक्रवार को दोनों छात्राओं की शिक्षकों के साथ अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं।
विज्ञापन

इससे हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। चर्चा रही कि शिक्षकों ने परीक्षा में नंबर बढ़वाने का झांसा देकर छात्राओं की अश्लील तस्वीरें खींची थीं। वह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर छात्राओं को ब्लैकमेल करते थे। छात्राओं को बदनाम करने की नीयत से शिक्षकों ने ही उनकी तस्वीरें वायरल की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बवाल बढने की आशंका में दोनों शिक्षक कोचिंग संस्थानों में ताला लगाकर फरार हो गए। कुछ लोग आरोपी शिक्षकों के घर पहुंचकर हंगामा करने लगे। खबर मिलने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। दूसरे की तलाश में भी दबिश जा रही है।

घटना की जानकारी हुई है। आरोपी शिक्षकों के घर पर दबिश दी गई, मगर वह नहीं मिले। उनकी तलाश की जा रही है। इस मामले में छात्रा के परिजन की ओर से किसी भी प्रकार की तहरीर अभी नहीं मिली है। उमेश सिंह, एसओ, फतनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed