Prayagraj : सेक्स रैकेट सरगना निकला माफिया अतीक अहमद का फैन, फेसबुक पर दर्जनों पोस्ट
सरगना ने समीर बाबा नाम से अपना फेसबुक अकाउंट बनाया है। इस पर उसके 234 फ्रेंड हैं। इसमें अतीक अहमद की हत्या पर सवाल उठाए जाने से संबंधित कई वीडियो पोस्ट व शेयर किए गए हैं। एक वीडियो असद के एनकाउंटर से भी संबंधित है। इस अकाउंट से सीएम योगी के बारे में भ्रामक तथ्यों को प्रसारित करने से संबंधित एक वीडियो भी शेयर किया गया है।
विस्तार
सिविल लाइंस में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह के सरगना समीर खान के बारे में एक और अहम जानकारी सामने आई है। पता चला है कि वह माफिया अतीक अहमद का समर्थक है। अतीक की हत्या से संंबंधित दर्जनों न्यूज वीडियो उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर भी किए हैं।
सरगना ने समीर बाबा नाम से अपना फेसबुक अकाउंट बनाया है। इस पर उसके 234 फ्रेंड हैं। इसमें अतीक अहमद की हत्या पर सवाल उठाए जाने से संबंधित कई वीडियो पोस्ट व शेयर किए गए हैं। एक वीडियो असद के एनकाउंटर से भी संबंधित है। इस अकाउंट से सीएम योगी के बारे में भ्रामक तथ्यों को प्रसारित करने से संबंधित एक वीडियो भी शेयर किया गया है।
सूत्रों का कहना है कि सोशल मीडिया पर उसकी गतिविधियों से इस बात की पुष्टि होती है कि सरगना समीर खान अतीक का समर्थक है। गौरतलब है कि सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ के बाद से ही यह चर्चा जोरों पर है कि उसका अतीक गैंग के लोगों के साथ उठना बैठना था और मरियाडीह, बेली व रुदापुर के कई आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का उसके स्पा सेंटर में आना जाना था।
डिलीट भी किया गया डाटा?
सूत्रों का कहना है कि अकाउंट को खंगालने से यह भी आशंका है कि इस पर पोस्ट किया गया कुछ डाटा हटाया भी गया है। दरअसल, अकाउंट पर अंतिम पोस्ट 10 फरवरी की है, जिसमें समीर ने खुद लाइव वीडियो पोस्ट किया था। हालांकि, वीडियो अंधेरे में शूट किए जाने की वजह से उसका चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। इसके अलावा अकाउंट पर उसकी एक भी तस्वीर नहीं है। प्रोफाइल पिक्चर में भी फूलों की तस्वीर लगी है। सूत्रों का यह भी कहना है कि आरोपी का इंस्टाग्राम अकाउंट भी है, लेकिन इसे भी उसने प्राइवेट कर रखा है।