फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sewer line will be laid in the city at a cost of Rs 5 crore

Prayagraj News: पांच करोड़ की लागत से शहर में बिछेगी सीवर लाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Sewer line will be laid in the city at a cost of Rs 5 crore
प्रयागराज में मलाकराज से अलोपीबाग तक डेढ़ किमी लंबी सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इससे कई मुहल्लों को बारिश के मौसम और आम दिनों से जल जमाव की समस्या से निजात मिलेगी। पांच करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली प्रस्तावित इस सीवर लाइन का महापौर गणेश केसरवानी ने रविवार को शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इस सीवर लाइन से मलाकराज, बैरहना, इंद्रपुरी कॉलोनी समेत दर्जनों मुहल्लों में जल भराव की समस्या से निजात मिलेगी। महापौर गणेश केसरवानी ने नारियल फोड़ कर मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया। सीवर लाइन का शिलान्यास करते हुए उन्होंने कहा कि इस सीवर लाइन से मलाकराज, बैरहना, इंद्रपुरी कॉलोनी के साथ कई मुहल्लों को जोड़ा जाएगा, ताकि इन मुहल्लों में जलभराव की समस्या का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन

सीवर लाइन का काम सोमवार से शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि विस्तारित क्षेत्र के साथ शहर के अंदर पेयजल, लाइट, नाली, सड़क, सफाई के साथ आम जन से जुड़ी हर छोड़ी-बड़ी समस्या का नगर निगम द्वारा प्रमुखता से समाधान किया जाएगा। इसके लिए विस्तारित क्षेत्र जोन-आठ झूंसी में लगातार जन सुनवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार शाम झूंसी के कनिहार में जन सुनवाई के दौरान महापौर ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पार्षद आकाश सोनकर, मुकेश कसेरा, रूद्र सेन जायसवाल, राघवेंद्र मिश्रा, मनोज मिश्रा, दिलीप केसरवानी, अमर सिंह, सुशील सोनकर, गुलशन बेगम, मीनू पांडे, रामनाथ दुबे, राजेंद्र शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed