{"_id":"5751df8c4f1c1bd6491095fd","slug":"seventh-pay-youth-will-unite-fight-over-pensions","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को एकजुट कर होगी सातवें वेतन, पेंशन पर लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को एकजुट कर होगी सातवें वेतन, पेंशन पर लड़ाई
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 04 Jun 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नार्थ सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज संघ (एनसीआरईएस) की ओर से शुक्रवार को कोरल क्लब में युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें इलाहाबाद मंडल समेत, मुख्यालय, कानपुर, टूंडला, अलीगढ़, इटावा, मिर्जापुर, चुनार आदि स्टेशनों से बड़ी संख्या में युवा कर्मचारी पहुंचे।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि आरपी सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि न्यू पेंशन स्कीम खत्म करने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। जरूरत पड़ने पर रेल चक्काजाम भी किया जाएगा। कर्मचारियों में असंतोष को देखते हुए एनजेसीए-एनएफआईआर ने 10 दिसंबर 2015 को केंद्रीय कैबिनेट सचिव को मांग पत्र दिया लेकिन सरकार उस पर गंभीरता से विचार नहीं कर रही। इसी कारण एनएफआईआर-एनसीआरईएस ने 11 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला लिया है। नौ जून को वाहन जुलूस निकाला जाएगा। महाप्रबंधक एनसीआर एवं महाप्रबंधक कोर को हड़ताल का नोटिस दिया जाएगा।
संचालन कर रहे शाखा मंत्री रूपम पांडेय ने कहा कि रेल के युवा अपनी शक्ति को पहचाने। इस मौके पर महिला वक्ताओं ने एनपीएस एवं सातवें वेतन आयोग पर चर्चा की। इसके पहले अध्यक्षता कर रहे केंद्रीय अध्यक्ष सैयद शकील हैदर का सम्मान किया गया। साथ ही महामंत्री श्री सिंह को तलवार भेंट की गई। सम्मेलन में सहायक महामंत्री एसके मिश्रा, बेचन अली, मानसिंह, गोबिंद सिंह, अखिलेश सिंह राठौर, श्यामजी शुक्ला, राजीव वर्मा, राकेश चौधरी, एसपी श्रीवास्तव आदि शामिल थे।