फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Seven thousand farmers lost their crops in the floods, and 125 lives were lost in the disaster in six months

Prayagraj: बाढ़ में बह गईं सात हजार किसानों की फसलें, छह माह में आपदा से गईं 125 जानें; सरकार देगी सहायता राशि

Tue, 23 Sep 2025 12:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 23 Sep 2025 12:40 AM IST
सार

प्रयागराज जिले के 7008 किसानों की फसलें बाढ़ में बह गईं। इस साल अप्रैल से 20 सितंबर के बीच आपदा से 125 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। 

विज्ञापन
Seven thousand farmers lost their crops in the floods, and 125 lives were lost in the disaster in six months
Prayagraj Flood - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज जिले के 7008 किसानों की फसलें बाढ़ में बह गईं। सोरांव, बारा, मेजा व फूलपुर तहसील में 1797.25 हेक्टेयर भूमि पर दो करोड़ 17 लाख सात हजार 640 रुपये मूल्य की फसलों के नुकसान का आकलन किया गया है। किसानों को आपदा मद से 2.17 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

विज्ञापन

वहीं, इस साल अप्रैल से 20 सितंबर के बीच आपदा से 125 लोगों ने अपनी जान गंवाई है जिसके लिए 5.60 करोड़ रुपये आपदा मद से सहयोग राशि के रूप में दिए जाएंगे। वहीं, पशुहानि के 43 मामलों में 10 लाख आठ हजार 500 रुपये और मकान क्षति के 350 मामलों में 14 लाख 17 हजार रुपये सहयोग राशि के रूप में वितरित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां तक बाढ़ में फसल हानि की बात है तो फूलपुर के सर्वाधिक 20 गांवों में 1115 किसानों को 363.717 हेक्टेयर भूमि पर 30,91,588 रुपये के मूल्य की फसलों का नुकसान हुआ है। वहीं, सोरांव के 19 गांवों में सर्वाधिक 4986 किसानाें को 856.9990 हेक्टेयर भूमि पर 72,84,492 रुपये, बारा के नौ गांवों में 236 किसानों को 105.621 हेक्टेयर भूमि पर 32,21,000 और मेजा के एक गांव में 251 किसानों को 306.80 हेक्टेयर भूमि पर 61,36,300 रुपये की फसल का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

डूबकर जनहानि के सर्वाधिक 88 मामले
डूबकर जनहानि के सर्वाधिक 88 मामले हैं जिनके के लिए सर्वाधिक 3.44 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। वहीं, अग्निकांड में जनहानि के दो मामलों में आठ लाख, अतिवृष्टि के तीन मामलों में 12 लाख, बिजली गिरने के 17 मामलों में 68 लाख, सर्पदंश के 23 मामलों में 92 लाख, आंधी-तूफान के सात मामलों में 28 लाख और सांड़ के हमले में जनहानि के दो मामलों में आठ लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

पशुहानि के 43 मामलों में दिए जाएंगे 43 लाख
आपदा में पशुहानि के 43 मामलों में 10,05,500 रुपये की सहयोग राशि दी जाएगी। पशुहानि के सर्वाधिक 30 मामले अग्निकांड, सात बिजली गिरने, पांच सर्पदंश व एक आंधी-तूफान से संबंधित है।

अतिवृष्टि से मकान क्षति के सर्वाधिक 301 मामले
मकान क्षति के 350 मामलों में 14.17 लाख रुपये सहायता राशि दी जाएगी। इनमें सर्वाधिक 301 मामले अतिवृष्टि से संबंधित हैं जिनमें 12,06,500 रुपये सहायता राशि दी जानी है। वहीं, अग्निकांड के 48 मामलों में 206500 और आंधी-तूफान के एक मामले में चार हजार रुपये सहायता राशि दी जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed