फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Seven observers arrived half an hour late , fierce activist

साढे़ सात घंटे देरी से पहुंचे पर्यवेक्षक, भड़के कार्यकर्ता

Wed, 13 Jul 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 13 Jul 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Seven observers arrived half an hour late , fierce activist
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
 प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के मियां का पुरा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के पर्यवेक्षकों के तय समय से करीब साढ़े सात घंटे की देरी से पहुंचने पर कार्यकर्ता भड़क गए। दोपहर से इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं शाम को पर्यवेक्षकों के पहुंचते ही क्षेत्रीय विधायक और विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षकों को कार्यक्रम स्थल पर बैठने नहीं दिया। बवाल बढ़ता देख पर्यवेक्षक लौट गए।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी ने विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी को लेकर कार्यकर्ताओं का मन टटोलने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। गंगापार के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए एमएलसी लीलावली कुशवाहा एवं एमएलसी रामजतन राजभर को नियुक्त किया गया है। दोनों पर्यवेक्षकों को दिन में 12 बजे मियां का पुरा पहुंचना था। इसके लिए वहां सुबह से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी। दोपहर तक इंतजार के बाद कार्यकर्ताओं का सब्र जवाब देने लगा। इस बीच कुछ नेताओं ने दोनों पर्यवेक्षकों के आने का हवाला देते हुए कार्यकर्ताओं को शांत करा दिया, लेकिन शाम पांच बजे तक इंतजार के बाद भी पर्यवेक्षकों के न आने पर कार्यकर्ताओं का पारा चढ़ गया। इस बीच कुछ कार्यकर्ता कार्यक्रम छोड़ चले भी गए।
विज्ञापन


शाम करीब साढ़े सात बजे दोनों पर्यवेक्षकों के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। कार्यकर्ताओं ने विधायक विजमा यादव एवं विधानसभा अध्यक्ष जीत लाल यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ने क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं कराया और कार्यकर्ताओं को भी तवज्जों नहीं दी गई। हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षकों को बैठने नहीं दिया। बवाल बढ़ता देख दोनों पर्यवेक्षक वापस लौट गए। इसमें राम दुलार यादव, रामहित यादव, अमर बहादुर, श्याम लाल यादव, सुकरू राम भारतीय, नन्हें विश्वकर्मा, सुनील यादव, राजबहादुर यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed