{"_id":"66051c938100636bc2079021","slug":"seven-including-atiqs-son-named-in-demanding-extortion-from-jail-allahabad-news-c-3-1-ald1019-345435-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: जेल से रंगदारी मांगने में अतीक के बेटे समेत सात नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: जेल से रंगदारी मांगने में अतीक के बेटे समेत सात नामजद
विज्ञापन
पूरामुफ्ती में जेल से रंगदारी मांगने के मामले में अतीक अहमद के बेटे अली समेत सात पर नामजद केस दर्ज किया गया। आरोप है कि अली ने अपने गुर्गों के जरिए बालू व्यवसायी अबू सईद से 10 लाख रंगदारी मांगी। रुपये देने से मना करने पर गुर्गों ने रास्ते में रोककर पीटा और 48 हजार रुपये छीन लिए। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बालू ठेकेदार हटवा, पूरामुफ्ती का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से मुजस्सिर, असाद जो हटवा के ही रहने वाले हैं, उसे तीन-चार दिन से रास्ते में रोककर रंगदारी मांग रहे थे। कहते थे कि अली भाई ने जेल से 10 लाख रुपये मांगे हैं। जेल से बार-बार फोन आ रहा है, तुम उन्हें 10 लाख रुपये दे दो। इस पर उसने रुपये देने से इंकार कर दिया था।
आरोप है कि 25 मार्च को करीब रात 8.30 बजे घर के आगे मस्जिद के पास ही मुजस्सिर, मो० मुस्लिम, आमिर, असाद, सारिक, उबैद व कुछ अजात लोगों ने कट्टे की बट से सिर पर वार किया। लहूलुहान होकर गिरने पर लाठी-डंडों से पीटा और 48 हजार रुपये छीन लिए। साथ ही धमकी दी कि अली भाई को 10 लाख रुपये नहीं देने पर जान से मार दिए जाओगे। पूरामुफ्ती पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इनमें से मुजस्सिर, मो० मुस्लिम व आमिर बुधवार को गिरफ्तार कर लिए गए। एसीपी वरुण कुमार ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।