{"_id":"81ed3df22764dce25cc418a3df04ea33","slug":"seven-hundred-homes-without-water-for-two-days-of-allapur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्लापुर के सात सौ घरों में दो दिन से पानी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्लापुर के सात सौ घरों में दो दिन से पानी नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Sun, 05 Apr 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्लापुर के करीब सात सौ घरों में शनिवार से जलापूर्ति बंद है। रविवार को भी यहां आपूर्ति न होने से समस्या गंभीर हो गई। पार्षद ने जलकल विभाग को समस्या बताई और टैंकर भेजने के लिए कहा। इस पर क्षेत्रीय अवर अभियंता ने यह कहते हुए टैंकर भेजने से इंकार कर दिया कि हनुमान जयंती के कारण टैंकर दूसरे स्थानों पर भेजे गए हैं। यानी सात सौ घरों में पेयजल संकट के बारे में अफसर जरा भी गंभीर नहीं हैं। यहां सोमवार को भी समस्या खत्म होने की उम्मीद नहीं है।
अल्लापुर में लोहा पार्क में लगे बड़े ट्यूबवेल से अस्सी फीट रोड, ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, शिवनगर कॉलोनी, बाघम्बरी हाउसिंग स्किम के तकरीबन सात सौ घरों में पानी का आपूर्ति होती है। शनिवार दिन में ट्यूबवेल अचानक खराब हो गया। शाम को घरों में पानी नहीं आया। पता चला कि ट्यूबवेल में खराबी के कारण आपूर्ति बंद हो गई। इसके बाद क्षेत्रीय पार्षद विनय कुमार मिश्र ने जलकल विभाग के महाप्रबंधक वीएन द्विवेदी एवं क्षेत्रीय जेई दिनेश मिश्र को जानकारी दी। शनिवार को जलकल विभाग के कर्मी पहुंचे लेकिन ट्यूबवेल में खराबी नहीं पकड़ सके। पार्षद के मुताबिक उन्होंने जेई से रात में और फिर रविवार को दिन में पानी के टैंकर भेजने को कहा लेकिन नहीं भेजा गया।
पानी के लिए परेशान लोगों को दूसरे मोहल्लों में जाना पड़ रहा है। समस्या गंभीर होने के बावजूद रविवार को ट्यूबवेल की मरम्मत करने कोई नहीं पहुंचा। ऐसे में सोमवार को भी लोगों को पानी मिलने की उम्मीद कम है। पार्षद ने सोमवार को जलापूर्ति न शुरू होने पर जीएम के घेराव की चेतावनी दी है।