फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Service plan to be online registration

सेवा योजन में ऑनलाइन होगा पंजीयन

Tue, 09 Jun 2015 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 09 Jun 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। सेवायोजन कार्यालय बेरोजगारों का मैनुअल पंजीयन नहीं होगा। सेवायोजन कार्यालय ने मैनुअल पंजीयन को समाप्त कर दिया है। मैनुअल की जगह ऑनलाइन पंजीयन हो सकेंगे। सोमवार को इस संदर्भ में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के आदेश पर यह सेवा शुरू की गई है। अभ्यर्थी सेवायोजन के वेबपोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एसईडब्ल्यूएवाईओजेएएन डॉट ओआरजी पर जाकर अपना पंजीयन कर सकते हैं। इसके साथ ही साथ सरकारी और निजी क्षेत्र के नियोजकों को भी नियुक्ति संबंध जानकारी को सेवायोजन के पोर्टल से जोड़ने का निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय सेवा योजन के अधिकारी आरसी श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यालय में अभी बेरोजगारों का पंजीयन मैनुअल और ऑनलाइन दोनों तरीके से हो रहा था। दो लाख, 17 हजार बेरोजगारों ने यहां पंजीयन कराया है। अब मैनुअल पंजीयन को समाप्त करके ऑनलाइन पंजीयन की शुरूआत कर दी गई है। इसके अलावा बेरोजगारों के लिए एक और सुविधा शुरू करेगा। सरकारी और निजी दोनों तरह के नियोजकों को अपनी नियोजन संबंधी जानकारी को सेवायोजन के  पोर्टल पर उपलब्ध कराना होगा। इससे बेरोजगारों को सरकारी और निजी दोनों ही क्षेत्रों में रोजगार के आ रहे अवसरों की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। सेवायोजन ने यह पहल नई की है। इससे एक क्लिक पर रोजगार की जानकारी मिलती रहेगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed