फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   separated from the wife body and body buried it in the ground

बेरहमी की हद : पत्नी का सिर और हाथ धड़़ से अलग कर जमीन दफनाया, खौफनाक दास्तां सुन पुलिस भी हैरान

Sun, 28 Aug 2022 12:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Aug 2022 12:04 AM IST
सार

पूछताछ के दौरान उसने जो बताया, उसे सुनकर पुलिसकर्मी भी स्तब्ध रह गए। उसने बताया कि गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसने पहचान छिपाने के लिए सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया। साथ ही दोनों हाथ भी छूरे से काट दिए। 

विज्ञापन
separated from the wife body and body buried it in the ground
Prayagraj News : रविया। फाइल फोटो और आरोपी पति सलमान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूरामुफ्ती में रविया (26) के हत्यारोपी उसके पति सलमान ने बेरहमी की हदें पार कर दी थीं। उसने गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसका सिर व हाथ काटकर धड़ से अलग कर दिया था। इसके बाद सिर व हाथ जमीन में दफना दिया था। उसे शनिवार को जेल भेज दिया गया। पति-पत्नी, दोनों मरियाडीह के रहने वाले थे। एक दिन पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। इससे पहले उसकी ही निशानदेही पर मरियाडीह जंगल से कंकाल बरामद किया था।

विज्ञापन



पूछताछ के दौरान उसने जो बताया, उसे सुनकर पुलिसकर्मी भी स्तब्ध रह गए। उसने बताया कि गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसने पहचान छिपाने के लिए सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया। साथ ही दोनों हाथ भी छूरे से काट दिए। इसके बाद धड़ को बोरे में भरकर झाड़ियों में फेंक दिया। जबकि सिर व हाथ पानी भरे गड्ढे के नीचे दफना दिए। कपड़ों को भी जला दिया। इसके बाद छूरे को पास ही स्थित अमरूद की बाग में मिट्टी व घास के नीचे छिपा दिया।

विज्ञापन

मेहंदी से लिखा था नाम, इसलिए काटे हाथ
पुलिस ने जब उससे मृतका के हाथ काटने की वजह पूछी तो उसने बताया कि घटना से कुछ दिनों पहले उसने हाथों में मेहंदी रचाई थी। इसमें उसका नाम भी लिखा था। उसे डर था कि कहीं हथेली में नाम लिखा होने से उसकी पहचान न हो जाए। 


बात-बात पर करती थी जलील
सलमान ने पूछताछ में बताया कि रविया से उसके प्रेम संबंध थे लेकिन वह उससे निकाह नहीं करना चाहता था। रविया के दबाव में ही उसे निकाह करना पड़ा। वह बात-बात में उसे जलील करती थी। मोहर्रम से पहले शॉपिंग के लिए चार हजार रुपये देने पर नोट उसके मुंह पर फेंकते हुए उसे भिखारी भी कहा था। बात-बात पर ताना भी मारती थी। 


आरोपी को जेल भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर बरामद कंकाल से डीएनए सैंपल एकत्र किए हैं। इसे मृतका के परिजनों के डीएनए सैंपल से मिलान के लिए एफएसएल भेजा जाएगा। - संतोष कुमार मीना, एसपी सिटी

23 दिन बाद गुुमशुदगी, 41 दिन बाद मुकदमा

बेरहमी से कत्ल की गई रविया की बुजुर्ग मां व भाई-बहन को जितना दर्द कातिलों ने दिया, उससे कहीं ज्यादा दर्द पूरामुफ्ती पुलिस ने दिया। आरोप है कि लगातार चक्कर काटने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हुई। थाने-चौकी जाने पर हर बार डांटकर भगा दिया गया। परिजन आईजी के पास पहुंचे तब जाकर 41  दिन बाद रिपोर्ट दर्ज हुई। बहन सूफिया ने बताया कि 13 की शाम उसकी बहन को उसका पति सलमान बहलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। एक दिन तलाश करने के बाद बुजुर्ग मां 15 जुलाई को बम्हरौली चौकी पहुंची तो उसे डांटकर भगा दिया गया।


इसके बाद लगातार उसकी मां व भाई शिकायत करते रहे लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। चौकी से हर बार लौटा दिया गया। सात अगस्त को मुजफ्फर नगर से आकर उसने थाने में हत्या का शक जताते हुए नामजद तहरीर दी। इसके बावजूद गुमशुगदी दर्ज की गई। कई बार शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं हुई तो 22 अगस्त को परिजन आईजी के पास पहुंचे। इसके बाद 23 अगस्त की रात एफआईआर दर्ज की गई। सूफिया का कहना है कि पुलिस ने कार्रवाई में क्यों देरी की, इसकी जांच होनी चाहिए। उसका यह भी कहना है कि सात नामजद आरोपियों में से महज एक की गिरफ्तारी हुई है। उसे पूरा यकीन है कि उसकी बहन की हत्या में एक से ज्यादा लोगों का हाथ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed