{"_id":"68ae1d9fa3ea18274d08b44d","slug":"sensation-due-to-finding-a-headless-body-in-polythene-allahabad-news-c-3-ald1042-702236-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पॉलीथिन में सिर कटी लाश मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पॉलीथिन में सिर कटी लाश मिलने से सनसनी
विज्ञापन
औद्योगिक थाना क्षेत्र के लवायन कुरिया गांव स्थित नाले में मंगलवार शाम को पॉलीथिन में सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश का पैर, सिर और हाथ गायब थे। सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि स्कूटी सवार एक अधेड़ व्यक्ति ने पॉलीथिन नाले में फेंकी थी। एक महिला के चिल्लाने पर वह मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने पॉलीथिन बाहर निकाली तो उसमें लगभग 21 वर्षीय युवक का सिर कटा शरीर मिला। उसके हाथ और पैर भी गायब थे। जांच के लिए डाॅग स्क्वायड भी मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए। देर रात तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। प्रत्यक्षदर्शी महिला के बयान पर पुलिस उक्त रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी विपिन कुमार पाल ने बताया कि गांव की एक महिला खेत में काम कर रही थी। उसी दौरान एक अधेड़ स्कूटी से वहां पहुंचा और उसने पाॅलीथिन नाले में फेंक दी। महिला ने उसे टोका तो वह भाग गया। डीसीपी यमुनापार विवेक चंद्र यादव ने बताया कि युवक की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।