फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sensation after three bodies were found on the railway track near Handia, fear of throwing the bodies after mu

प्रयागराज : रात में प्रेमी युगल, भोर में महिला ट्रेन के आगे कूदी, तीनों एक ही गांव के रहने वाले थे

Sat, 05 Aug 2023 12:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Aug 2023 12:16 PM IST
सार

तीनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले हैं। सत्यम यादव (19) पुत्र अरुण यादव इंटर का छात्र है और गांव के ही एक स्कूल में पढ़ता था। उसके घर से आधा किमी की दूरी पर काजल यादव (18) पुत्री शेषमणि यादव रहती थी। वह भी 12वीं कक्षा में ही पढ़ती थी। रात में दोनों घरवालों को बिना कुछ बताए निकल गए।

विज्ञापन
Sensation after three bodies were found on the railway track near Handia, fear of throwing the bodies after mu
घटनास्थल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हंडिया के आसेपुर गांव के सामने कुछ ही घंटों के भीतर ट्रैक पर तीन शव मिलने से सनसनी फैल गई। रात में प्रेमी युगल तो भोर में 28 वर्षीय महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। महिला के घरेलू कलह व प्रेमी युगल के प्यार पर बंदिशों से नाराज होकर आत्मघाती कदम उठाने की चर्चा रही।

विज्ञापन


तीनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले हैं। सत्यम यादव (19) पुत्र अरुण यादव इंटर का छात्र है और गांव के ही एक स्कूल में पढ़ता था। उसके घर से आधा किमी की दूरी पर काजल यादव (18) पुत्री शेषमणि यादव रहती थी। वह भी 12वीं कक्षा में ही पढ़ती थी। रात में दोनों घरवालों को बिना कुछ बताए निकल गए।
विज्ञापन


रात 9:30 बजे पुलिस को आसेपुर गांव के सामने स्थित रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती के क्षत-विक्षत शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक की शिनाख्त हो गई, लेकिन युवती के बारे में कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने दोनों शव मोर्चरी भेजवा दिए। शनिवार दोपहर में 2:30 बजे के करीब घरवालों ने मोर्चरी पहुंचकर युवती के शव की शिनाख्त की। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवाें का परिजनों ने लीलापुर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों एक ही कोचिंग में पढ़ते थे

प्रेमी युगल की खुदकुशी के मामले में घरवालों ने चुप्पी साधे रखी। सूत्रों से पता चला कि दोनों एक ही कोचिंग में पढ़ते थे। दोनाें एक-दूसरे को पसंद करते थे, लेकिन इसकी जानकारी होने पर बंदिशें लगा दी गई थीं। इसके बाद ही दोनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है। युवक का मोबाइल मिला है। एसीपी हंडिया सुधीर कुमार ने बताया कि किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि दोनों मृतक बेहद सामान्य परिवारों से है। युवक का पिता खेती करता है, जबकि युवती का पिता मुंबई में ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है।

घरेलू कलह से तंग आकर विवाहिता ने दी जान
उधर भोर में चार बजे के करीब बड़ोखर गांव के पास जमशेदपुर गांव की ही रहने वाली कल्पना(28) पत्नी शिवकेश यादव ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। उसका पति से आए दिन विवाद होता था। उसकी शादी 2019 में हुई थी। वह मूल रूप से उतरांव के जलालपुर ग्राम की रहने वाली थी। उसके एक बेटा शिवम (तीन) व एक बेटी खुशी (एक) है।


कल भी एक युवक का मिला था शव

हंडिया थाना क्षेत्र के जबराडीह गांव के सामने शुक्रवार को भी सुबह रेलवे ट्रैक के बगल झाड़ी में एक शव पाया गया था। उसकी पहचान जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर दरभंगा बिहार निवासी इफ्तेखार अहमद के रूप में की गई थी। उसकी जेब से रेलवे के दो टिकट मिलने थे। सामान्य श्रेणी के दो रेलवे टिकट दरभंगा से शिवाजी टर्मिनस मुंबई के लिए जारी किया गया था। दूसरे दिन शनिवार को फिर तीन तीन शव मिलने से दो दिन में रेलवे पटरी के पास कुल चार शव मिल चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed