फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Senior Justice Pritinkar Diwakar will be the Chief Justice of Allahabad High Court

Allahabad High Court : वरिष्ठ न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर होंगे इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

Thu, 09 Feb 2023 11:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Feb 2023 11:38 PM IST
सार

वरिष्ठ न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में कोलेजियम ने न्यायमूर्ति दिवाकर को मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की केंद्र सरकार से सिफारिश की है।

विज्ञापन
Senior Justice Pritinkar Diwakar will be the Chief Justice of Allahabad High Court
Prayagraj News : न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वरिष्ठ न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में कोलेजियम ने न्यायमूर्ति दिवाकर को मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की केंद्र सरकार से सिफारिश की है। जिसमें कहा गया है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल के सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त होने से खाली पद पर न्यायमूर्ति दिवाकर की नियुक्ति की जाए।

विज्ञापन

न्यायमूर्ति दिवाकर 2018 छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से स्थानांतरित होकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में नियुक्त किए गए थे। वरिष्ठतम न्यायमूर्ति होने के नाते इन्हें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश बिंदल का फेयरवेल शुक्रवार 10 फरवरी को

मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल के सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त होने पर शुक्रवार 10 फरवरी को फुल कोर्ट फेयरवेल समारोह आयोजित किया गया है। विदाई समारोह मुख्य न्यायाधीश के न्याय कक्ष में सुबह साढ़े नौ बजे से होगा। समारोह में सभी न्यायमूर्ति, न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता शामिल होंगे। बार एसोसिएशन के महासचिव एसडी सिंह जादौन ने सभी सदस्यों से समारोह में शामिल होने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed