{"_id":"5d1fa4978ebc3e3cd43e792c","slug":"send-50-thousand-then-you-will-bring-baraat-allahabad-news-ald2486473133","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार भेजो, तभी लाएंगे बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार भेजो, तभी लाएंगे बारात
विज्ञापन
rupees
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 हजार भेजो, फिर लेकर आएंगे बरात
वरीक्षा होने के बाद भी दहेज के लिए वर पक्ष के लोगों ने तोड़ी शादी
करीबियों से मदद न मिलने पर टूटी लड़की के पिता की आस
संग्रामगढ़ पुलिस को दी दहेज लोभियों के खिलाफ तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
बाबागंज। दहेज के लिए वर पक्ष के लोगों ने शादी तोड़ दी। इससे परेशान लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
महेशगंज थाना क्षेत्र के भैसाना निवासी बनवारीलाल सरोज ने अपनी पुत्री की शादी संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोटा निवासी सुनील कुमार सरोज पुत्र रामसुमेर सरोज के साथ तय की थी। बातचीत होने के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने वर पक्ष को 19 हजार रुपये और सामान वरीक्षा में दिया था। सात जून को शादी की तिथि भी तय कर दी गई। शादी से एक सप्ताह पूर्व सुनील के घरवालों ने बनवारी को बुलवाया और पचास हजार रुपये की मांग की। यह सुनते ही बनवारी के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने काफी प्रयास किया, लेकिन वर पक्ष के लोग जिद पर अड़े रहे। बनवारी ने करीबी लोगों से मदद के लिए हाथ फैलाया, लेकिन कोई आगे नहीं आया। वह बेटी की शादी के लिए काफी तैयारी कर चुका था। नगद रुपये उसके पास भी कम ही थे। परेशान बनवारी ने शुक्रवार को संग्रामगढ़ थाने में तहरीर देते हुए दहेज लोभियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसओ संग्रामगढ़ ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।