Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Self Enumeration : तीन दिन में छह हजार से अधिक लोगों ने की स्व-गणना, 22 मई से घर-घर होगी गणना

Self Enumeration : तीन दिन में छह हजार से अधिक लोगों ने की स्व-गणना, 22 मई से घर-घर होगी गणना

Sun, 10 May 2026 04:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 May 2026 04:16 PM IST
सार

मकानों के सूचीकरण व गणना के तहत प्रयागराज में तीन दिन में 6238 लोगों अब तक ऑनलाइन स्व-गणना कर ली है। शनिवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने भी स्व-गणना की।

विज्ञापन
Self Enumeration : तीन दिन में छह हजार से अधिक लोगों ने की स्व-गणना, 22 मई से घर-घर होगी गणना
प्रयागराज में जनगणना। सांकेतिक चित्र - फोटो : एआई।

विस्तार

मकानों के सूचीकरण व गणना के तहत प्रयागराज में तीन दिन में 6238 लोगों अब तक ऑनलाइन स्व-गणना कर ली है। शनिवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने भी स्व-गणना की।

विज्ञापन


सात मई से शुरू हुई स्व-गणना 21 मई तक चलेगी और इसके बाद 22 मई से प्रगणक घर-घर जाकर गणना का कार्य शुरू करेंगे। स्व-गणना के लिए हर दिन किसी न किसी दिवस के रूप में चिह्नित किया गया है। इसी क्रम में शनिवार को ‘यूथ एंड स्पोर्ट्स डे कम्युनिटी इंस्टीट्यूशंस/मीडिया डे’ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष, खिलाड़ियों समेत मीडिया कर्मियों ने स्व-गणना की। ग्रुप मुख्यालय 15 यूपी बटालियन प्रयागराज के एनसीसी अधिकारियों एवं कैडेट्स, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवी सदस्यों ने भी अपनी स्व-गणना की। जिला जनगणना अधिकारी विनीता सिंह के अनुसार अगर स्व-गणना में किसी प्रकार की समस्या आती है तो टोल फ्री नंबर 1855 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें स्व-गणना

आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाएं

अपने मोबाइल नंबर से ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करें
राज्य में उत्तर प्रदेश चुनें, फिर अपना जिला व स्थानीय विवरण भरें

डिजिटल मानचित्र पर अपने घर का स्थान चिह्नित करें
मकान एवं परिवार से संबंधित जानकारी भरें

सबिमिशन के बाद एसई आईडी मिलेगी
एसई आईटी सुरक्षित रखें

प्रगणक के आने पर एसई आईडी दिखाएं
प्रगणक जानकारी की पुष्टि करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed