Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Selection trials for UP team for Khelo India Youth Games from 21st

Prayagraj News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए यूपी टीम के चयन ट्रायल 21 से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Selection trials for UP team for Khelo India Youth Games from 21st
खेल निदेशालय उप्र की ओर से आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 में हिस्सा लेने के लिए उप्र पुरुष व महिला टीम का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। यह जानकारी ग्रीनपार्क के उप क्रीड़ाधिकारी अमित पाल ने दी। उन्होंने बताया कि पुरुष हॉकी टीम का चयन ट्रायल 21 अप्रैल को सुबह 11 बजे पद्मश्री मो. शाहिद एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम विजयंत खंड गोमतीनगर, लखनऊ में होगा। बास्केटबॉल और वॉलीबाॅल पुरुष टीम का चयन ट्रायल 21 अप्रैल को सुबह 11 बजे मदनमोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, प्रयागराज में होगा। वहीं, कबड्डी महिला व खो-खो पुरुष और महिला टीम का चयन ट्रायल 22 अप्रैल को सुबह 11 बजे डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम वाराणसी में होेगा। मलखंभ पुरुष व महिला टीम का चयन ट्रायल 22 अप्रैल को सुबह 11 बजे से मेजर ध्यानचंद्र स्पोर्ट्स स्टेडियम झांसी में होगा। इसमें हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को अपना पंजीकरण खेलो इंडिया के एनएसआरएस पोर्टल पर करवाना होगा। ऐसा नहीं करने पर वह चयन ट्रायल में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed