{"_id":"64fb8193650a3dd0570e7dd6","slug":"seen-with-party-rebelsmla-former-candidate-complained-meerganj-news-c-4-1-bly1032-243554-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पार्टी के बागियों के साथ नजर आते हैं \nविधायक, पूर्व प्रत्याशी ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पार्टी के बागियों के साथ नजर आते हैं विधायक, पूर्व प्रत्याशी ने की शिकायत
Sat, 09 Sep 2023 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 09 Sep 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। नगर पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी रहीं प्रीति अग्रवाल ने स्थानीय विधायक डीसी वर्मा पर उन्हें चुनाव हराने और बागी प्रत्याशियों के पक्ष में फर्जी वोटिंग कराने के आरोप लगाए है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल को शिकायती पत्र भेजकर यह भी आरोप लगाया कि विधायक निष्कासित किए जा चुके बागियों के साथ कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। इसके फोटो भी वायरल हो रहे हैं।
भाजपा नेता आशीष अग्रवाल की पत्नी प्रीति अग्रवाल ने पत्र में लिखा है कि निकाय चुनाव में वह नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी थीं, लेकिन क्षेत्रीय विधायक डीसी वर्मा ने अपने प्रतिनिधि संजय चौहान की पत्नी जयंती सिंह और पूर्व मंडल अध्यक्ष बंटी मौर्य की पत्नी विनीता मौर्य को बागी प्रत्याशी के रूप में उनके सामने उतारा था।
इतना ही नहीं, मतदान वाले दिन भाजपा वोटबैंक बहुल बूथों पर पीठासीन अधिकारियों को हड़काकर उनके पक्ष में वोट नहीं पड़ने दिए। वार्ड संख्या चार के बूथ नंबर 7 के पीठासीन अधिकारी ने विधायक के दबाव में बागी प्रत्याशी के पक्ष में फर्जी वोट डलवाए। इससे नगर पंचायत में अध्यक्ष तो दूर, पार्टी समर्थित कोई सभासद प्रत्याशी भी नहीं जीत सका।
विज्ञापन
इसके बाद भाजपा ने बागी प्रत्याशी के पति संजय चौहान और उनके करीबी उवेंद्र चौहान को निष्कासित कर दिया था। फिर भी विधायक वर्मा संजय चौहान और उवेंद्र चौहान के साथ कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे है। प्रीति अग्रवाल ने विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
संजय चौहान को पार्टी ने निष्काषित कर दिया, हमें उससे कोई लेना-देना नहीं है। हमने पार्टी समर्थित प्रत्याशी को ही चुनाव लड़ाया था। अगर किसी कार्यक्रम में कोई पहले से मौजूद है, तो बात करनी ही पड़ती है। -डीसी वर्मा, विधायक, मीरगंज