फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   see russian culture in mahakumbh city

महाकुंभ नगरी में देखिए रूसी संस्कार

Sun, 20 Jan 2013 04:06 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Sun, 20 Jan 2013 04:06 PM IST
विज्ञापन
see russian culture in mahakumbh city

रूसी नागरिक क्या खाते हैं, क्या ओढ़ते-पहनते हैं, उनकी दिनचर्या कैसे बीतती है, यह देखना हो तो कुंभ नगरी पहुंचें। तंबुओं की नगरी में रूसियों ने भी ठौर तलाश लिया है और अपनी संस्कृति में रच-बस भी गए हैं।

विज्ञापन


डेढ़ सौ से ज्यादा रूसी पायलट बाबा के शिविर में शरण ले चुके हैं जबकि सैकड़ों रूसियों का आना अभी बाकी है। उनके ठहरने के लिए शिविर में विशेष व्यवस्था की जा रही है। वहां रशियन डोम और दिव्य लोक रशियन कैंप बनाया जा रहा है, जो रूसियों को उनके देश जैसी अनुभूति कराएगा। डोम और कैम्प तकरीबन तैयार हो चुके हैं।
विज्ञापन


पायलट बाबा का भव्य पंडाल सेक्टर-9 में स्थापित किया गया है लेकिन रशियन डोम रूसी नागरिकों ने खुद तैयार किया है। वहां दो डोम बनाए गए हैं। एक डोम छोटा और दूसरा बड़ा है। छोटे डोम में एक साथ 50 लोग ठहर सकते हैं तो बड़े डोम में सैकड़ों की संख्या में लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। छोटा डोम पारदर्शी है, जो प्लास्टिक से बना प्रतीत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास यह है कि डोम पूरी तरह से फायरप्रूफ और वाटरप्रूफ है। ऐसे में बारिश हो या आग लगे, न तो कोई दिक्कत और न ही किसी तरह का खतरा। शिविर में रशियन डोम के अलावा दिव्य लोक रशियन कैंप भी लगाया गया है, जो रूसी खान-पान और संस्कृति का परिचायक है। यह लकड़ी का बना हुआ है। दिव्य लोक रशियन कैंप के आंगन में एक रंगोली भी बनाई गई है, जो रूसियों ने खुद बनाई है।


इसी कैंप में रूसी नागरिकों के लिए एक छोटा सा रेस्टोरेंट भी है। कैंप में ही नोटिस बोर्ड लगा हुए है, जिस पर चस्पा कागजों पर कुछ लिखा हुआ है और उसकी भाषा रूसी है। कुंभ मेला में पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए यह कैंप किसी अजूबे से कम नहीं है। बताया जा रहा है कि इस शिविर में कुल एक हजार रूसी नागरिकों के ठहरने की व्यवस्था की गई है, जो पायलट बाबा के शिष्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed