फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Security personnel increased to deal with congestion at toll plaza

टोल प्लाजा पर भीड़ से निपटने के लिए बढ़ाए सुरक्षाकर्मी

Tue, 16 Feb 2021 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Security personnel increased to deal with congestion at toll plaza
Fast Tag - फोटो : demo photo
फतेहगंज पश्चिमी। सोमवार देर रात से फास्टैग जरूरी होने के चलते नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर इस लगवाने के लिए वाहन चालकों की भीड़ रही। वहीं जाम की आशंका से निपटने के लिए प्लाजा पर सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई।
विज्ञापन

बिना फास्टैग लगे वाहनों को गुजारने के लिए एक-एक लेन की सुविधा तो दी गई है, मगर ऐसे वाहनों से दोगुना टोल वसूल जाना है। ऐसे में इन लेन के कैश काउंटर पर भीड़ रहने के चलते बिना फास्टैग वाले वाहनों के अन्य लेन में घुसने की आशंका बढ़ गई है। इस स्थिति से निपटने के लिए गार्डों की संख्या में बढ़ोतरी की गई। टोल प्लाजा प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि नई गाइड लाइन का पालन कराने के लिए 10 गार्ड बढ़ाए गए हैं। यह गार्ड बूथ से करीब 30 मीटर पहले ही वाहनों को रोककर सही लाइन में जाने के लिए कहेंगे।
विज्ञापन

वहीं फास्टैग लगा रही एजेंसियों के कैनोपी पर सोमवार को वाहन चालकों की भीड़ रही। इस दिन करीब 250 वाहनों पर फास्टैग लगाए गए। अन्य दिनों के मुकाबले यह संख्या कई गुना ज्यादा थी। कई एजेंसी निशुल्क फास्टैग लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed