फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   security action taken very fast after bomb information at airport.

एयरपोर्ट पर बम की सूचना से हड़कंप, खाली कराया गया टर्मिनल

Fri, 29 Mar 2019 01:23 AM IST
विनोद सिंह न्यूजडेस्क-अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूजडेस्क-अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
security action taken very fast after bomb information at airport.
terrorist attack mock drill - फोटो : अमर उजाला
एयरपोर्ट पर बम की सूचना पर बृहस्पतिवार को हड़कंप मच गया। यहां सुरक्षा बलों ने टर्मिनल में बैठे यात्रियों को बाहर जाने कहा। इसके बाद पुलिस के साथ आए बम स्क्वायड ने वहां छानबीन शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में टर्मिनल स्थित बुक स्टॉल में बम भी मिला। उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके बाद ही वहां यात्रियों को प्रवेश दिया गया। यह भी बताया गया कि एयरपोर्ट में जो कुछ  भी हुआ वह सिर्फ मॉकड्रिल था। सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए ही यहां मॉकड्रिल किया गया।
विज्ञापन


दरअसल सिविल टर्मिनल में यात्रियों की आवाजाही एक जनवरी 2019 को ही शुरू हुई है। हालांकि सिविल टर्मिनल शुरू  होने के बाद उसकी सुरक्षा व्यवस्था अब तक परखी नहीं गई थी। इसे देखते हुए बम थ्रेड रिव्यू कमेटी की बैठक बृहस्पतिवार की दोपहर 12.30 बजे सिविल टर्मिनल में हुई। एयरपोर्ट निदेशक सुनील यादव, एसपी सिटी बृजेश  श्रीवास्तव, मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्याम कार्तिक सिंह, टर्मिनल मैनेजर रोहित कुमार, विंग कमांडर पीए बाबू, वाईपी सिंह की मौजूदगी में हुई  बैठक में ही मॉकड्रिल किए जाने की रणनीति बनी।
विज्ञापन


इसके बाद एयरपोर्ट टर्मिनल में एक काल्पनिक आतंकवादी द्वारा बम रखे जाने की सूचना फोन पर दी गई। यह सुनते ही एयरपोर्ट तक तैनात सुरक्षाकर्मी एवं अन्य कर्मचारी हरकत में आ गए। बम निरोधी दस्ते को सूचना दी गई। इस दौरान टर्मिनल में बैठे यात्रियों को बाहर कर दिया। इसके बाद बम निरोधी दस्ते की मदद से बम की खोजबीन शुरू हुई। टीआर बुक स्टॉल पर बम निरोधी दस्ते ने बम बरामद कर उसे मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया। इसके बाद ही यात्रियों को अंदर इंट्री दी गई। उन्हें यह भी बताया गया कि यह सिर्फ मॉकड्रिल था। मॉकड्रिल की बात सुनने के बाद ही यात्रियों ने राहत भरी  सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed