फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Section 125 CRPC has been implemented for the purpose of giving social justice

सामाजिक न्याय देने के उद्देश्य से लागू की गई है धारा 125 सीआरपीसी

Wed, 27 Jan 2021 07:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 27 Jan 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Section 125 CRPC has been implemented for the purpose of giving social justice
कोर्ट - फोटो : file photo
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 का लागू करने का उद्देश्य महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग अभिभावकों को तत्काल राहत पहुंचाना  और उनको दर ब दर भटकने से बचाना है। कोर्ट ने कहा कि यह धारा  समरी प्रकृति की है तथा इसका उद्देश्य तत्काल राहत पहुंचाना है। कोर्ट ने इस धारा के तहत परिवार न्यायालय महोबा द्वारा पारित भरण पोषण के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। 
विज्ञापन


महोबा के अलखराम की याचिका खारिज करते हुए यह निर्णय न्यायमूर्ति डा. वाईके श्रीवास्तव ने सुनाया। याची के खिलाफ उसकी पत्नी उमादेवी ने 125 सीआरपीसी के तहत मेनटेंस देने का दावा प्रधान परिवार न्यायाधीश के समक्ष पेश किया था।
विज्ञापन


कोर्ट ने 20 अक्तूबर 16 को आदेश पारित किया। इसके बाद भी याची ने पत्नी को मेनटेंस नहीं दिया तो उसने 125(3) के तहत अर्जी दाखिल कर आदेश का अनुपालन कराने का अनुरोध किया। कोर्ट ने याची को मुआवजे का भुगतान करने का आदेश दिया तो उसने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर इसे चुनौती दी थी। साथ आदेश वापस लेने के लिए प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश के समक्ष अर्जी दाखिल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी वकील ने याचिका की पोषणीयता पर आपत्ति करते हुए कहा कि याची ने मेनटेंस का भुगतान नहीं किया है।उसने आदेश वापस लेने की अर्जी भी दाखिल कर रखी है। कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि याची अधीनस्थ न्यायालय में दाखिल अर्जी को बल दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed