फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Secretary of the Examination Regulatory Authority summoned; next hearing to be held on November 4.

हाईकोर्ट : परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव तलब, चार नवंबर को होगी अगली सुनवाई

Thu, 15 Oct 2026 06:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 15 Oct 2026 06:07 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी टीईटी-2013 के आवेदन में संदिग्ध सामग्री मिलने पर गंभीर रुख अपनाया है। कोर्ट ने मामले की उचित जांच की आवश्यकता जताते हुए परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव को अंतिम आवेदन से संबंधित हार्ड डिस्क के साथ अगली सुनवाई पर उपस्थित होने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
Secretary of the Examination Regulatory Authority summoned; next hearing to be held on November 4.
परीक्षा नियामक प्राधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी टीईटी-2013 के आवेदन में संदिग्ध सामग्री मिलने पर गंभीर रुख अपनाया है। कोर्ट ने मामले की उचित जांच की आवश्यकता जताते हुए परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव को अंतिम आवेदन से संबंधित हार्ड डिस्क के साथ अगली सुनवाई पर उपस्थित होने का आदेश दिया है। चार नवंबर को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान की एकल पीठ ने अरुण कुमार की याचिका पर यह आदेश दिया। सुनवाई के दौरान परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज के रजिस्ट्रार दीपेंद्र कुमार ने टेबुलेशन रजिस्टर और डाउनलोड किए गए आवेदन फॉर्म कोर्ट में पेश किए। वहीं, संतकबीरनगर के खंड शिक्षा अधिकारी अरुण प्रताप सिंह ने चयन प्रक्रिया से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


कोर्ट ने अभिलेखों के अवलोकन के बाद उनमें संदेह पैदा करने वाली सामग्री पाई। कहा कि मामले में उचित जांच की जरूरत है। जांच से पहले तथ्यों की पड़ताल के लिए सचिव को यूपी टीईटी 2013 के अंतिम आवेदन से संबंधित हार्ड डिस्क के साथ तलब किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed