फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Secretary of the Commission claims , the paper was not out

आयोग सचिव का दावा, नहीं आउट हुआ पेपर

Sun, 29 Mar 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 29 Mar 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Secretary of the Commission claims , the paper was not out
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव रिजवानुर्रहमान ने पीसीएस-2015 प्रारंभिक परीक्षा का पेपर आउट की बात को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका दावा है कि आयोग के पास ऐसी कोई शिकायत नहीं पहुंची है, न ही परीक्षा में किसी दूसरे तरह की गड़बड़ी की भी शिकायत है। ऐसे में किसी तरह की जांच या परीक्षा निरस्त करने का सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन


सचिव का कहना है कि  यह सिर्फ मीडिया की ओर से फैलाई गई अफवाह है। इस बारे में पुलिस के अफसरों ने भी कोई बात नहीं हुई है। यदि डीजीपी के पास कोई शिकायत है तो वह जांच करा सकते हैं। उनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा। रविवार को कुल 20 जिलों के 917 केंद्रों पर परीक्षा हुई जिसमें 60 फीसदी अभ्यर्थियाें ने परीक्षा दी। इस बीच कहीं से भी गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed