फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Second flight started from Prayagraj for Delhi

प्रयागराज से दिल्ली के लिए शुरू हुई दूसरी फ्लाइट

Mon, 07 Jan 2019 02:28 AM IST
shailendra Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shailendra Kumar Updated Mon, 07 Jan 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
Second flight started from Prayagraj for Delhi
फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला, प्रयागराज
दिल्ली के लिए प्रयागराज से एक और फ्लाइट का संचालन शुरू हो गया है। अभी प्रयागराज से एयर इंडिया की एकमात्र फ्लाइट  थी। अब स्पाइस जेट ने भी रविवार से दिल्ली के लिए सीधी उड़ान शुरू कर दी। रविवार को स्पाइस जेट की फ्लाइट से कुल 136 यात्री दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने इंग्लैंड निवासी भारतीय मूल के संतोष कुमार को पहला बोर्डिंग पास दिया। एयरपोर्ट प्रबंधन और स्पाइस जेट की ओर से पहले सफर पर जाने वाले सभी यात्रियों को गुलाब का फूल देकर स्वागत  किया।
विज्ञापन


प्रयागराज से दिल्ली के लिए पिछले कई वर्ष से एयर इंडिया ही फ्लाइट संचालित कर रहा था। एटीआर श्रेणी का यह विमान शाम को यहां से नियमित रवाना होता है। लंबे समय से यात्री मांग कर रहे थे कि सुबह के समय भी दिल्ली के लिए सीधी उड़ान शुरू की जाए। यात्रियों की यह मुराद स्पाइस जेट ने अब जाकर पूरी की है। खास बात यह कि एयर इंडिया जहां एटीआर श्रेणी का विमान दिल्ली के लिए संचालित कर रही है तो वहीं स्पाइस जेट बोइंग 737-700 को लेकर उतरा है। एटीआर के मुकाबले जहां एक ओर इसकी स्पीड ज्यादा है तो वहीं इसमें उसके मुकाबले दोगुने यात्री बैठ सकते  हैं। इसमें कुल 146 सीटें हैं।
विज्ञापन


पहले सफर में इसमें  कुल 141 यात्री प्रयागराज आए, जबकि जाने वाले यात्रियों की संख्या 136 रही। कुल 277 यात्रियों ने इस फ्लाइट से आवागमन किया। इसके पूर्व बम्हरौली के नए सिविल टर्मिनल में  कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने संतोष कुमार नाम के यात्री को पहला बोर्डिंग  पास दिया। इस दौरान सभी आने एवं जाने वाले यात्रियों को केक  खिलाने के साथ गुलाब का फूल भी भेंट किया गया। इस अवसर पर एयरपोर्ट निदेशक सुनील यादव, श्याम कार्तिंक सिंह, स्पाइस जेट के आरएम उत्तरी क्षेत्र बृजेंद्र सिंह, सिक्योरिटी मैनेजर रंजीत यादव, एलए जाफरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रीजनल कनेक्विटी स्कीम (आरसीएस)  उड़ान में स्पाइस जेट की दिल्ली उड़ान शामिल नहीं है। इसके पूर्व लखनऊ, पटना, इंदौर, पटना, बंगलूरू के बीच शुरू हुई सीधी फ्लाइट उड़ान योजना में शामिल है। इस योजना के तहत आधी सीटों का किराया काफी कम रहता है, बाकी आधी सीटों का फ्लेक्सी फेयर रहता है। स्पाइस जेट के पदाधिकारियों ने बताया कि उड़ान योजना में उनकी सेवा शामिल नहीं है। आने वाले दिनों में जयपुर के लिए भी प्रयागराज से सीधी फ्लाइट शुरू की जाएगी। उधर एयर इंडिया की दिल्ली के लिए चल रही फ्लाइट भी उड़ान योजना में शामिल नहीं है।

‘प्रयागराज से  दिल्ली  के लिए एक और हवाई सेवा शुरू की गई  है। यह कहा जा सकता है कि अब  विकास की  उड़ान भर रही हे प्रयागराज  की हवाई  सेवाएं।’
0 0 नंद गोपाल  गुप्ता नंदी, उड्डयन मंत्री, उ.प्र. सरकार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed