फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sculptors busy shaping Durga idols.

Prayagraj News: दुर्गा प्रतिमाओं को आकार देने में जुटे मूर्तिकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Sculptors busy shaping Durga idols.
मेजा के सोरांव में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देते पश्चिम बंगाल के मूर्तिकार। संवाद
शारदीय नवरात्र में पंडालों में स्थापित होने वाली मां दुर्गा की प्रतिमाओं को आकार देने में मूर्तिकार जुटे हुए हैं। पश्चिम बंगाल के मूर्तिकार मंगल पाल अपनी टीम के साथ मेजा के सोरांव गांव में आए हुए हैं। वह चार माह में मां दुर्गा की 220 प्रतिमाओं को तैयार कर अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

11 अक्तूबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहा है। पंडालों में मां दुर्गा उसी दिन विराजेंगी। 10 दिन तक चलने वाले नवरात्र में विधि विधान से पूजन-अर्चन किया जाता है। मूर्तिकार मंगल पाल ने बताया कि एक दशक से वह हर वर्ष मेजा के सोरांव गांव में आकर मूर्तियों को आकार देते हैं। ज्यादातर श्रद्धालुओं ने पहले से ही आर्डर दे रखे थे। उन्होंने बताया कि उनकी टीम में संजय पाल, कल्लू पाल, मिलन पाल शामिल हैं।
विज्ञापन

डेढ़ लाख तक है प्रतिमाओं की कीमत
मंगल पाल ने बताया कि उनके यहां डेढ़ लाख रुपये तक की मां दुर्गा की प्रतिमाएं हैं। इन्हें पहले से ऑर्डर देकर तैयार कराया जाता है। चार श्रद्धालओं ने इसका ऑर्डर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed