{"_id":"5e46f1e38ebc3ee5f108956e","slug":"screaming-when-daughter-s-body-comes-home-allahabad-news-ald2685223177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी का शव घर आने पर मची चीखपुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी का शव घर आने पर मची चीखपुकार
विज्ञापन
खुशनुमाबानो। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
ससुरालियों ने दहेज के लिए बेटी की फांसी लगाकर हत्या कर दी। शुक्रवार को उसका शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीखपुकार मच गई।
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज बाजार मझिलगांव निवासी मो.रफीक की बेटी खुशनुमाबानो का विवाह आठ माह पूर्व प्रयागराज जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज इमामगंज निवासी सरफराज आलम उर्फ सेबू से हुआ था।
शादी के बाद से ही दो लाख रुपये दहेज की मांग होने लगी। इसके लिए खुशनुमा से मारपीट की जाने लगी। इसकी शिकायत वह अपने मायके में करती तो वह लोग किसी तरह से समझा बुझाकर उसे उसकी ससुराल भेज देते थे। हालत यह रही कि खुशनुमा ससुराल जाने से डरती थी।
13 फरवरी की शाम उसके भाई मो.इसनैन को सूचना मिली कि उसकी बहन की हत्या कर दी गई है। इस पर वह परिजनों के साथ उसकी ससुराल पहुंचा। वहां से उसकी बहन का शव पोस्टमार्टम भेजा गया था। शुक्रवार को शव घर पहुंचा तो परिजनेां में चीख पुकार मच गई। हसनैन ने पति समेत छह लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।