फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Scorched youth dies at junction dead body found on Leader Road

प्रयागराज : एसआरएन में भर्ती मरीज संदिग्ध हाल में मृत मिला, लीडर रोड पर मिला शव

Fri, 16 Dec 2022 08:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Dec 2022 08:01 PM IST
सार

शुक्रवार सुबह लीडर रोड पर उसका शव पड़ा मिला। जेब में मिले कागजात के जरिए उसकी शिनाख्त की गई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि वह झारखंड के पलामू स्थित बोहिता, लक्सीगंज का रहने वाला था।

विज्ञापन
Scorched youth dies at junction dead body found on Leader Road
करंट लगने से प्रयागराज जंक्शन पर तड़पता युवक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एसआरएन अस्पताल में भर्ती अमित कुमार राम(26) शुुक्रवार को शाहगंज में संदिग्ध हाल में मृत मिला। बड़ी बात यह कि अस्पताल में भर्ती कराए जाने के दो घंटे बाद ही वह गायब हो गया और अस्पताल प्रशासन को इसकी भनक ही नहीं लगी। न ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शाहगंज पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अमित एक दिन पहले जंक्शन पर मालगाड़ी पार करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया था। करंट से झुलसने पर उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन

 


शुक्रवार सुबह लीडर रोड पर उसका शव पड़ा मिला। जेब में मिले कागजात के जरिए उसकी शिनाख्त की गई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि वह झारखंड के पलामू स्थित बोहिता, लक्सीगंज का रहने वाला था। चार दिन पहले वह घर से निकला था और फिर लौटकर नहीं आया। इंस्पेक्टर शाहगंज अश्वनी कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला है कि बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे के करीब उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद वह लीडर रोड पर कैसे पहुंचा, इसका पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन

 


लीडर रोड पर जहां शव मिला, उसके आसपास लगे कैमरों का फुटेज देखा गया तो वह कुछ घंटों पहले चाय पीता नजर आया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और वह शहर आने के लिए चल दिए हैं। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इस मामले में जब एसआरएन चौकी प्रभारी संजय गुप्ता से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीज के गायब होने के संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई। इस संबंध में प्रभारी अधीक्षक डॉ. वीके सिंह का कहना है कि अस्पताल प्रशासन ने विधिवत इसकी सूचना पुलिस को दे दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 

जानें  क्या है पूरा मामला


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed