{"_id":"610d98b88ebc3ec1c210b21f","slug":"scooty-riders-who-created-terror-in-the-city-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में आतंक मचाने वाले स्कूटी सवार लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में आतंक मचाने वाले स्कूटी सवार लुटेरे गिरफ्तार
Sat, 07 Aug 2021 01:46 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:46 AM IST
सार
- तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पांच मोबाइल बरामद किए
विज्ञापन
Crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लूट-छिनैती की लगातार वारदातों को अंजाम देकर आतंक मचाने वाले स्कूटी सवार लुटेरे आखिरकार पुलिस के फंदे में फंस गए। आरोपी तीनों लुटेरों को दारागंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से लूटे गए पांच मोबाइल व घटनाओं में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई। आरोपियों में से एक बीकॉम का छात्र है।
पिछले कुछ दिनों से शहर केअलग-अलग इलाकों में लूट-छिनैती की लगातार वारदातों से हड़कंप मचा हुआ था। पीड़ितों से बातचीत के बाद पता चला था कि ज्यादातर घटनाओं में स्कूटी सवार बदमाशों का हाथ था। चार अगस्त को गीता निकेतन के पास प्रतियोगी छात्र बृजेश कुमार का भी मोबाइल स्कूटी सवार बदमाशों ने छीन लिया था। हालांकि भागते वक्त सीसीटीवी कैमरे में उनकी तस्वीर कैद हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज के जरिये ही जांच पड़ताल करते हुए पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई और शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
इनमें बॉबी दयाल निवासी निहालपुर खुल्दाबाद, ऋतुराज सिंह निवासी भुसौली टोला खुल्दाबाद व आयुष वर्मा निवासी हिम्मतगंज खुल्दबाद शामिल हैं। आयुष बीकॉम का छात्र है जबकि उसके पिता फोटोग्राफर हैं। पुलिस ने बताया कि उनके कब्जे से पांच मोबाइल बरामद हुए हैं। इनमें से एक -एकमोबाइल गीता निकेतन, सिविल लाइंस व कीडगंज में छीना गया था। जबकि शेष दो मोबाइल के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा गया। जहां मजिस्ट्रेट की अनुमति से उन्हें जेल भेज दिया गया।