फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Scooty rider injured in car collision

Prayagraj News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक घायल

Thu, 27 Jul 2023 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 27 Jul 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider injured in car collision
आंबेडकर चौराहे के पास बुधवार रात एक कार चालक ने स्कूटी सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उधर, कार लेकर भाग रहे चालक को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़कर बुरी तरह से पीट दिया।
विज्ञापन

घटना रात करीब नौ बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अशोक नगर की तरफ से एक कार आंबेडकर चौराहे की तरफ आ रही थी। चौराहे के पास कार ने आगे जा रहे स्कूटी सवार को पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर से कार के शीशे भी तोड़ दिए। सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने भीड़ को शांत कराकर कार चालक को लोगों के चंगुल से छुड़ाया और उसे अपने साथ ले गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक शराब के नशे में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed