{"_id":"639498d4eb0f8326b923cc31","slug":"scooty-rider-dies-due-to-collision-with-roadways-bus-accident-happened-on-civil-lines-roadways","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, सिविल लाइंस रोडवेज पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, सिविल लाइंस रोडवेज पर हुआ हादसा
Sat, 10 Dec 2022 08:05 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 10 Dec 2022 08:05 PM IST
सार
परिचित को छोड़कर वह वापस जाने के लिए बढ़ा ही था कि तभी वहां पहुंची गोरखपुर डिपो की बस ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह छिटककर दूर जा गिरा और सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Prayagraj News : सिविल लाइन रोडवेज बस अड्डे पर हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सिविल लाइंस बस अड्डे पर दर्दनाक हादसे में स्कूटीसवार राजबहादुर (34)की मौत हो गई। वह एक परिचित को छोड़ने के लिए आया था, तभी उसकी स्कूटी में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राजबहादुर मूल रूप से घूरपुर के कटरा उभारी गांव का रहने वाला था। वह नैनी के डांडी में प्रदीप कुमार गुप्ता की कृषि उपकरणों की दुकान पर काम करता था। शनिवार दोपहर तकरीबन एक बजे वह अपने परिचित को छोड़ने के लिए सिविल लाइंस बस अड्डे पर आया था।
परिचित को छोड़कर वह वापस जाने के लिए बढ़ा ही था कि तभी वहां पहुंची गोरखपुर डिपो की बस ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह छिटककर दूर जा गिरा और सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का आगे का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने सूचना दी तो पुलिस पहुंची।
जेब में मिले मोबाइल से संपर्क करने पर उसकी शिनाख्त हुई। फिर घरवालों को सूचना दी गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को मर्चरी भिजवा दिया। आरोपी चालक जौनपुर निवासी ज्ञानेंद्र को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस वीरंद्र यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।