फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Scientists have developed memory storage device, computers will become cheaper

Prayagraj News: वैज्ञानिकों ने तैयार की मेमोरी स्टोरेज डिवाइस, सस्ते होंगे कंप्यूटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Scientists have developed memory storage device, computers will become cheaper
एमएनएनआईटी के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार की गई डिवाइस। सोत अध्यापक
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के प्रोफेसर और एक शोध छात्र ने मिलकर ऐसी सस्ती मेमोरी स्टोरेज डिवाइस बनाई है, जिसके इस्तेमाल से कंप्यूटर के रैम की कीमत में कमी आएगी। इससे कंप्यूटर सस्ते होंगे।
विज्ञापन

एमएनएनआईटी के भौतिक विज्ञान विभाग के प्रो. अनिमेष ओझा और पूर्व शोध छात्र सौरव ओझा ने ढाई साल की कड़ी मेहनत व गहन शोध के बाद इस डिवाइस को तैयार किया है। डिवाइस को एक नए कंपाउंड मिथिल अमोनियम लेड आयोडाइड का इस्तेमाल करके बनाया गया है। प्रयोगशाला में तैयार की गई इस डिवाइस को पेटेंट प्रमाणपत्र भी मिल गया है।
विज्ञापन


बिजली की भी होगी बचत
शोध छात्र सौरव ने बताया कि यह डिवाइस एक बहुत ही आसान प्रक्रिया के इस्तेमाल से तैयार की गई है और इसे बनाने में लागत भी बहुत कम आई है। इसलिए यह अन्य मेमोरी स्टोरेज डिवाइस से सस्ती है। इसका इस्तेमाल कंप्यूटर, लैपटाॅप या अन्य उपकरणों के स्टोरेज डिवाइस को बनाने में किया जाएगा। यह डिवाइस 0.55 वोल्ट की बिजली पर ही संचालित हो जाएगी। इससे बिजली की बचत भी होगी। वहीं, दूसरे डिवाइस एक से चार वोल्ट पर काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
‘यह डिवाइस कम बिजली पर काम करने के कारण गर्म उर्जा निकालेगी, जिससे आसपास के उपकरण भी सुरक्षित रहेंगे। इसका इस्तेमाल रैम बनाने में किया जाएगा, जिससे रैम की कीमत में कमी आएगी।’--- प्रो. अनिमेष ओझा, भौतिक विज्ञान, एमएनएनआईटी

एमएनएनआईटी के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार की गई डिवाइस। सोत अध्यापक

एमएनएनआईटी के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार की गई डिवाइस। सोत अध्यापक

एमएनएनआईटी के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार की गई डिवाइस। सोत अध्यापक

एमएनएनआईटी के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार की गई डिवाइस। सोत अध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed