फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Science and Current Affairs Questions Heighten the Challenge in the B.Ed. Entrance Exam

Prayagraj News: बीएड प्रवेश परीक्षा में विज्ञान और करंट अफेयर्स के सवालों ने बढ़ाई चुनौती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Science and Current Affairs Questions Heighten the Challenge in the B.Ed. Entrance Exam
जनपद के 61 केंद्रों पर दो पालियों में बीएड परीक्षा आयोजित की गई। रविवार को सीएवी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को न तो बहुत आसान और न ही कठिन बताया। हालांकि, विज्ञान और करंट अफेयर्स से जुड़े कुछ प्रश्नों ने परीक्षार्थियों की परीक्षा जरूर ली।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने बताया कि अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुरूप थे। कौशाम्बी की नेहा कुशवाहा ने कहा कि विज्ञान और करंट अफेयर्स के कुछ प्रश्नों में कठिनाई महसूस हुई जबकि अन्य प्रश्न अपेक्षाकृत आसान रहे। फतेहपुर की शालिनी यादव ने प्रश्नपत्र को मध्यम स्तर का बताते हुए कहा कि कुछ प्रश्न सामान्य ज्ञान और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर आधारित थे। उन्होंने बताया कि लोकसभा और राज्यसभा में से कौन-सा सदन स्थायी सदन है जैसे प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन


प्रयागराज की खुशबू सिंह ने कहा कि प्रश्नपत्र संतुलित रहा और सभी प्रश्न हल करने योग्य रहे। उनके अनुसार विज्ञान और करंट अफेयर्स के कुछ प्रश्न चुनौतीपूर्ण रहे लेकिन कुल मिलाकर परीक्षा का स्तर सामान्य रहा। अब परिणाम का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

90.35 प्रतिशत रही उपस्थिति
-जनपद के 61 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा के दौरान 90.35 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के लिए कुल 23,588 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें पहली पाली में 21,285 और दूसरी पाली में 21,312 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। साथ ही जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, नोडल समन्वयक प्रो. विवेक कुमार सिंह और जनपद नोडल समन्वयक विवेक कनौजिया ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके बाद सीसीटीवी कंट्रोल रूप में कैमरों के माध्यम से मॉनिटरिंग को भी देखा। प्रतापगढ़ में 92.63 प्रतिशत, फतेहपुर में 92.27 प्रतिशत और कौशाम्बी में 88.33 प्रतिशत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed