फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   School van overturned after hitting a pole, several children injured, one in critical condition

Prayagraj : स्कूली वैन खंभे से टकराकर पलटी, कई बच्चे घायल, एक की हालत नाजुक

Thu, 20 Mar 2025 06:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Mar 2025 06:42 PM IST
सार

क्षेत्र के रस्तीपुर चौराहे के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल, रस्तीपुर की वैन अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई और पलट गई। इस दुर्घटना में वैन में सवार दस बच्चों में से कई घायल हो गए।

विज्ञापन
School van overturned after hitting a pole, several children injured, one in critical condition
crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्षेत्र के रस्तीपुर चौराहे के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल, रस्तीपुर की वैन अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई और पलट गई। इस दुर्घटना में वैन में सवार दस बच्चों में से कई घायल हो गए, जबकि हरिपुर पट्टी नेवादा गांव निवासी 8 वर्षीय अमीरुल पुत्र अफजल की हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने अमीरुल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे प्रयागराज रेफर कर दिया।

विज्ञापन

यह हादसा सुबह करीब नौ से दस बजे के बीच हुआ, जब स्कूल वैन बच्चों को लेकर हरिपुर पट्टी नेवादा से स्कूल जा रही थी। जैसे ही वैन रस्तीपुर चौराहे से 200 मीटर पहले पहुँची, चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन तेज रफ्तार में खंभे से टकराकर पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तत्काल बचाव कार्य में जुट गए और घायल बच्चों को अस्पताल पहुँचाने में मदद की।

विज्ञापन

इस हादसे के बाद अभिभावकों में भय और आक्रोश है। लोगों ने स्कूली वाहनों की सुरक्षा और फिटनेस को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि स्कूल प्रशासन को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। वहीं, जंघई चौकी प्रभारी संजय कुमार मौर्य ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed