फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   School children will be given free travel in Vande Bharat on the first day

Prayagraj: वंदे भारत में पहले दिन स्कूली बच्चों को कराया जाएगा फ्री सफर, रेलवे करेगा खाने-पीने की भी व्यवस्था

Thu, 12 Sep 2024 02:56 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 12 Sep 2024 02:56 PM IST
सार

अभी तय नहीं है कि प्रयागराज से कितने स्कूली बच्चों को सफर कराया जाएगा। आगरा कैंट से बनारस के लिए वंदे भारत की शुरुआत 15 सितंबर से हो रही है।

विज्ञापन
School children will be given free travel in Vande Bharat on the first day
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा कैंट से बनारस के लिए शुरू हो रही वंदे भारत और वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत में पहले दिन स्कूली बच्चों को फ्री सफर कराया जाएगा। रेलवे प्रयागराज से बच्चों को वाराणसी तक ले जाने और वापस लाने के अलावा खाने-पीने की भी व्यवस्था करेगा।

विज्ञापन


हालांकि, अभी तय नहीं है कि प्रयागराज से कितने स्कूली बच्चों को सफर कराया जाएगा। आगरा कैंट से बनारस के लिए वंदे भारत की शुरुआत 15 सितंबर से हो रही है। उसी दिन वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत में भी 16 की जगह 20 कोच लगाए जा रहे हैं। 15 को यह दोनों ही ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेगी। दोनों वंदे भारत भगवा रंग की होगी।
विज्ञापन


वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत 15 को स्पेशल ट्रेन के रूप में प्रयागराज आएगी, फिर यहीं से वापस वाराणसी चली जाएगी। इसमें प्रयागराज से स्कूली बच्चों को सफर कराया जाएगा। वापसी में उन्हें वाराणसी से प्रयागराज तक दूसरी ट्रेन से लाया जाएगा। इसी तरह आगरा से बनारस के बीच शुरू हो रही वंदे भारत में भी स्कूली बच्चों के साथ स्काउट गाइड आदि के सदस्यों को फ्री सफर कराया जाएगा। इसके लिए रेलवे विशेष पास भी जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ कोच की आगरा वंदे भारत में 530 सीटें रहेंगी। इसमें चेयर कार की 478 एवं एग्जीक्यूटिव क्लास की 52 सीटें रहेंगी। इसी तरह वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस में चेयरकार की 312 सीट बढ़ने के बाद कुल सीटों की संख्या 1,440 हो जाएगी। इसमें 104 सीटें एग्जीक्यूटिव क्लास की भी शामिल है। अभी इस ट्रेन में सभी श्रेणियों की 1,128 सीटें ही हैं।


रेलवे की तैयारियां पूरी है। वंदे भारत के नोटिफिकेशन जारी होते ही आधिकारिक रूप से पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। - शशिकांत त्रिपाठी, सीपीआरओ, एनसीआर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed