फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   School Chalo Abhiyan launched, children take out awareness rally

Prayagraj News: स्कूल चलो अभियान का आगाज, बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
School Chalo Abhiyan launched, children take out awareness rally
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संविलियन विद्यालय मुंगारी में नवप्रवेशी छात्रों को किताबें दी गईं।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को बच्चों का नामांकन करने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत हुई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अनिल कुमार ने विकास खंड करछना के संविलियन विद्यालय मुंगारी से रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

बीएसए ने विद्यालय में नवनिर्मित अतिरिक्त कक्षा कक्ष का उद्घाटन और शिलापट्ट का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बालक-बालिकाओं के लिए अलग शौचालय, निशुल्क पाठ्यपुस्तकें, मध्याह्न भोजन और स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

यह जनपद का पहला ऐसा विद्यालय है जहां सभी कक्ष वातानुकूलित हैं। वाई-फाई और सीसीटीवी कैमरों की सुविधा उपलब्ध है। वर्तमान में यहां 253 छात्रों का नामांकन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने कहा कि शिक्षक तीन से पांच वर्ष के बच्चों का आंगनबाड़ी केंद्र और छह से 14 वर्ष के बच्चों के प्रवेश करने की जिम्मेदारी है। विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी शैलपति यादव व जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन राजीव त्रिपाठी ने भी विचार व्यक्त किए।

इसके बाद कक्षा छह के 30 नवप्रवेशी छात्रों को नई पाठ्य-पुस्तकें वितरित की गईं। साथ ही कक्षा आठ के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को विदाई दी गई। प्रवेश उत्सव के तहत 10 निपुण छात्रों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक बृजेश यादव, ग्राम प्रधान गुजराता देवी, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष संतोष कुमारी, डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह, निहाल अहमद, रणधीर शर्मा, पंकज श्रीवास्तव, अंकित शुक्ला, शरद पांडेय, नसरीन बानो, शहनाज जहां, अंकुर मिश्रा, मधु जोशी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed