Mahakumbh : कुंभ मेला स्पेशल के लिए तीन ट्रेनों का शेड्यूल जारी, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत
महाकुंभ के लिए रेलवे की ओर से तीन स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया गया है। इसमें रायगढ़-वाराणसी-08251 ने का संचालन 25 जनवरी को किया जाएगा। वहीं वापसी में 26 को वाराणसी से चलकर वापस रायगढ़ पहुंचेगी।
विस्तार
महाकुंभ के लिए रेलवे की ओर से तीन स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया गया है। इसमें रायगढ़-वाराणसी-08251 ने का संचालन 25 जनवरी को किया जाएगा। वहीं वापसी में 26 को वाराणसी से चलकर वापस रायगढ़ पहुंचेगी। वहीं दुर्ग-वाराणसी-08791 ट्रेन आठ फरवरी को दुर्ग से संचालित होगी और प्रयागराज छिवकी होकर वाराणसी पहुंचेगी। इसके बाद नाै फरवरी को वापस वाराणसी से दुर्ग के लिए रवाना होगी।
इसके अलावा बिलासपुर-वाराणसी-08253 ट्रेन 22 फरवरी को बिलासपुर से चलकर प्रयागराज छिवकी होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। फिर वापसी में 23 फरवरी को वाराणसी से रवाना होकर बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेगी। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि कांत त्रिपाठी ने दी। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
लखनऊ इंटरसिटी समेत नौ ट्रेनें आज रहेंगी निरस्त
फाफामऊ रेलवे स्टेशन पर काम किए जाने की वजह से आज सुबह 8.49 से शाम 5.40 तक मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। फाफामऊ रेलवे स्टेशन के यार्ड में आरवीएनएल प्वाइंट टर्नआउट का कार्य पूरा करेगा। इस दौरान लखनऊ इंटरसिटी समेत नौ ट्रेनें बुधवार 11 दिसंबर को निरस्त रहेंगी।
रेलवे ने जिन ट्रेनों को निरस्त किया है, उसमें गाजीपुर-प्रयागराज संगम मेमू, लखनऊ-प्रयागराज संगम, कानपुर-प्रयागराज संगम इंटरसिटी, कानपुर अनवरगंज-प्रयागराज संगम पैसेंजर के नाम प्रमुख रूप से शामिल है। बुधवार को यह ट्रेनें दोनों ओर से निरस्त रहेंगी। इसके अलावा जौनपुर-प्रयागराज संगम पैसेंजर भी निरस्त रहेगी।
पांच ट्रेनों का रूट भी बदला गया है। काशी एक्सप्रेस, छपरा एक्सप्रेस, सारनाथ एक्सप्रेस, तुलसी एक्सप्रेस 11 दिसंबर को फाफामऊ रेलवे स्टेशन नहीं आएगी। इसके अलावा तीन ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। इसके अलावा गोरखपुर-प्रयागराज वंदे भारत बुधवार को लखनऊ से प्रयागराज के बीच संचालित नहीं होगी।