{"_id":"585d80894f1c1bf248e3bdef","slug":"scenes-from-the-ticket-window-dangle","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्दे से लेकर टिकट खिड़की तक ‘दंगल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्दे से लेकर टिकट खिड़की तक ‘दंगल’
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 24 Dec 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
दंगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद से ठंडी पड़ी सिनेमाघरों की टिकट खिड़की ‘दंगल’ की रिलीज के साथ गुलजार हुई। ईद पर पहलवानी पर ही आधारित सलमान खान की ‘सुल्तान’ के बाद आमिर की फिल्म दंगल ने बॉक्स आफिस पर खूब दांव पेच दिखाए। लंबे अरसे बाद किसी फिल्म को इतना अच्छा रिस्पांस मिला। आनलाइन बुकिंग के साथ ही टिकट काउंटर तक दर्शक पहुंचे और लाइन लगाकर टिकट खरीदा। फिल्म के तकरीबन 11 शो हाउसफुल रहे। बाकी शो में दर्शकों की उपस्थिति 80- 90 प्रतिशत तक रही।
आमिर खान अभिनीत फिल्म दंगल के साथ ही सिनेमाघरों में इतने दिनों से पसरा सन्नाटा भी टूटा है, क्योंकि पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘बेफिकरे’ को दर्शकों ने पसंद नहीं किया। जबकि दंगल ने दर्शकों को टिकट खिड़की तक लाने के लिए मजबूर कर दिया। पीवीआर समेत फिल्म राजकरन पैलेस, पैलेस थियेटर, अवतार, चंद्रलोक, पायल, झंकार मेें रिलीज हुई। सब में मिलाकर तकरीबन 56 शो चले। स्टारव्लर्ड सिनेमाज के आशुतोष ने बताया कि फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिली। एक शो हाउसफुल रहा तो वहीं बाकी शो में दर्शकों की उपस्थिति 90 प्रतिशत रही।
राजकरन पैलेस के मैनेजर अकील खान ने बताया कि लंबे अरसे बाद किसी फिल्म को इतनी अच्छी ओपनिंग मिली है। इससे सिनेमाहाल संचालकों ने भी राहत की सांस ली है। पीवीआर के मैनेजर पल्लव ने बताया कि ‘दंगल’ के 17 शो चलाए गए, जिसमें नौ हाउसफुल रहे। कार्निवाल सिनेमॉज के मैनेजर अभिषेक गोस्वामी ने बताया कि पायल और झंकार, दोनों में नौ चलाए गए, जिसमें झंकार में एक शो हाउसफुल रहा। बाकी शो में दर्शकों की उपस्थिति 80 प्रतिशत रही। टिकटों की 80 प्रतिशत बुकिंग तो आनलाइन हो रही है।