फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Scam in recruitment in Social Welfare Department exposed

Prayagraj : समाज कल्याण विभाग में भर्ती में घोटाला उजागर, जांच अधिकारी ने खुद को दी क्लीन चिट

Fri, 12 Jul 2024 01:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Jul 2024 01:11 PM IST
सार

समाज कल्याण विभाग विकास के सहयोग से संचालित दारागंज स्थित सिलाई-बुनाई केंद्र में 2021 में लिपिक के पद पर नियुक्ति की गई थी। असफल अभ्यर्थियों ने मंडलायुक्त से शिकायत करके भर्ती को फर्जी बताया।

विज्ञापन
Scam in recruitment in Social Welfare Department exposed
जालसाजी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

समाज कल्याण विभाग विकास में भर्ती घोटाला सामने आया है। खास बात है कि तत्कालीन अफसर एवं प्रबंधन ने फर्जी जांच रिपोर्ट लगाकर खुद को क्लीन चिट दे दी। इस मामले में वर्तमान जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ.प्रज्ञा पांडेय की ओर से कर्नलगंज थाने में एफआईआर लिखाई गई है।

विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग विकास के सहयोग से संचालित दारागंज स्थित सिलाई-बुनाई केंद्र में 2021 में लिपिक के पद पर नियुक्ति की गई थी। असफल अभ्यर्थियों ने मंडलायुक्त से शिकायत करके भर्ती को फर्जी बताया। इसके अलावा न्यायालय में भी याचिका दाखिल की गई। मंडलायुक्त ने तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह को इसकी जांच दी थी।

विज्ञापन


मंडलायुक्त ने भर्ती के साथ तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास त्रिनेत्र कुमार सिंह की भूमिका की जांच का भी निर्देश दिया था, लेकिन प्रवीण कुमार सिंह ने जांच करने में असमर्थता जताई थी। वर्तमान जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ.प्रज्ञा पांडेय के अनुसार प्रवीण कुमार सिंह की ओर से मंडलायुक्त को पत्र लिखा गया था कि जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास का पद उनके समकक्ष है। इसलिए जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास की जांच उनसे कराना उचित नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ.प्रज्ञा के अनुसार इसके विपरीत प्रबंधन की ओर से न्यायालय में हलफनामा लगाया गया कि तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी की जांच में उन्हें क्लीन चिट दे दी गई है। चार बिंदुओं वाली जांच रिपोर्ट लगाई गई, जिसमें कहा गया है कि भर्ती नियमों के अंतर्गत हुई है। तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास की ओर से भी यही रिपोर्ट उप निदेशक को भेजी गई है।

अभ्यर्थियों ने इसकी शिकायत फिर मंडलायुक्त से की। इस पर अपर आयुक्त पुष्पराज सिंह ने वर्तमान उप निदेशक समाज कल्याण सुधीर एवं जिला समाज कल्यण अधिकारी डॉ.प्रज्ञा सिंह से पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए कहा।

डॉ.प्रज्ञा ने बताया कि वर्तमान में जालौन में तैनात प्रवीण सिंह से उस जांच के बारे में जानकारी ली गई। उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कोई जांच उनकी तरफ से नहीं की गई है। उन्होंने मंडलायुक्त को अनुरोध पत्र लिखकर जांच से खुद को हटा लिया था। डॉ.प्रज्ञा का कहना है कि इससे स्पष्ट है कि प्रवीण कुमार सिंह के नाम पर फर्जी जांच रिपोर्ट तैयार की गई है। उन्होंने पूरे मामले की तहरीर कर्नलगंज थाने में दी है। साथ ही मुकदमा लिखाकर कार्रवाई के लिए कहा है।

एफआईआर में तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी को ही बना दिया आरोपी
 

डॉ.प्रज्ञा पांडेय की तहरीर पर तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी के खिलाफ ही मुकदमा लिख दिया गया है। डॉ.प्रज्ञा ने इसे लेकर बृहस्पतिवार को थाने में संपर्क करने के साथ पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की। उन्होंने एफआईआर में संशोधन की मांग की। डॉ.प्रज्ञा के अनुसार थाने में बताया गया कि लिपिकीय त्रुटिवश ऐसा हो गया है। उनके बयान के बाद एफआईआर में संशोधन कर दिया जाएगा। डॉ.प्रज्ञा का कहना है कि वह शुक्रवार को लिखित में बयान दे देंगी। ताकि, एफआईआर में संशोधन कर आगे की कार्रवाई शुरू की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed