{"_id":"64d9e50dadcba152230768e3","slug":"sawan-somwar-2023-devotees-gathered-in-shiva-temples-shiv-puja-mankameshwar-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawan Somwar 2023 : शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, हर हर महादेव के बीच हुआ जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan Somwar 2023 : शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, हर हर महादेव के बीच हुआ जलाभिषेक
Mon, 14 Aug 2023 01:55 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:55 PM IST
सार
सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन स्थित शिव मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, सोमेश्वर महादेव, नाग वासुकि, कोटेश्वर महादेव, पड़िला महादेव, सुजावन देव, शंकर विमान मंडपन आदि शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
छठवें सोमवार पर हनुमत निकेतन में भगवान शिव की पूजा करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सावन माह के छठवें सोमवार पर शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में देवाधिदेव भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। भोर से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतार लग गई थी। हर हर महादेव और ऊं नम: शिवाय के उद्घोष के साथ बाबा का जलाभिषेक किया। दशाश्वमेध गंगा घाट पर बड़ी संख्या में कांवड़िये जल लेकर काशी विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन स्थित शिव मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, सोमेश्वर महादेव, नाग वासुकि, कोटेश्वर महादेव, पड़िला महादेव, सुजावन देव, शंकर विमान मंडपन आदि शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
मनकामेश्वर महादेव का भांग से शृंगार किया गया। महाकालेश्वर रूप में भांग से मनकामेश्वर सजाए गए। धतूरा, बेलपत्र और मदार से शृंगार किया गया। इसी तरह अरैल स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में भी भोले बाबा की भव्य झांकी सजाई गई। यहां जलाभिषेक के साथ मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक और हवन भी किया गया। सिविल लाइंस स्थित शिव मंदिर, तक्षकेश्वर नाथ महादेव मंदिर, नागवासुकि मंदिर और दशाश्वमेध ब्रह्मेश्वर मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ जुटी। भरद्वाजेश्वर महादेव मंदिर के अलावा भोलेगिरि मंदिर में भी झांकियां सजाई गईं।
विज्ञापन