फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sawan Month 2026 Preparations for Kanwar Yatra in full swing; six major routes identified.

Sawan Month 2026 कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारी जोरों पर, छह प्रमुख मार्ग चिह्नित

Fri, 24 Jul 2026 07:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Jul 2026 07:03 PM IST
सार

नगर निगम ने कांवड़ यात्रा के लिए छह प्रमुख मार्गों को चिह्नित किया है। इन मार्गों पर कांवड़ियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यात्रा की निगरानी के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

विज्ञापन
Sawan Month 2026 Preparations for Kanwar Yatra in full swing; six major routes identified.
कांवड़ - फोटो : File Photo

विस्तार

नगर निगम ने कांवड़ यात्रा के लिए छह प्रमुख मार्गों को चिह्नित किया है। इन मार्गों पर कांवड़ियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यात्रा की निगरानी के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसमें कर्मचारियों की नियुक्ति भी की गई है। मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का कार्य प्रगति पर है। प्लास्टिक निषेध के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। जागरूकता के लिए आईईसी और एसएफआई की तरफ से पोस्टर, बैनर, गतिविधियां और नुक्कड़ नाटक किए जाएंगे। निकाय और प्रशासन की तरफ से शिविर स्थापित किए जाएंगे। इस दौरान निजी संस्थाएं भी शिविर लगाएंगी।

विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्ग और स्थल

कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों में शास्त्री ब्रिज से वाराणसी रोड, दशाश्वमेध घाट से संगम नोज तक के मार्ग शामिल हैं। बक्शी बांध रोड से नागवासुकि दशाश्वमेध घाट और लखनऊ रोड फाफामऊ से संगम नोज तक के मार्ग भी चिह्नित किए गए हैं। फोर्ड रोड चौराहा से अलोपी देवी मंदिर होते हुए दारागंज दशाश्वमेध घाट और अरैल घाट भी प्रमुख मार्गों में हैं। नगर निगम की परिधि में दशाश्वमेध घाट, फाफामऊ घाट, संगम नोज घाट और अरैल घाट जैसे प्रमुख स्थल भी चिह्नित किए गए हैं। मनकामेश्वर मंदिर, नागवासुकि मंदिर और महादेव मंदिर पड़िला जैसे तीन प्रमुख शिवालयों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन


700 मोबाइल शौचालय होंगे उपलब्ध

यात्रा के दौरान 700 मोबाइल शौचालय और 40 पुरुष व 200 महिला स्थायी शौचालय उपलब्ध रहेंगे। इनकी सफाई के लिए 36 सफाई मित्र नियुक्त किए गए हैं। मार्गों की सफाई के लिए भी सफाई मित्र और मशीनीकृत सफाई की व्यवस्था की गई है। गोताखोरों और सुरक्षा नावों की व्यवस्था एनडीआरएफ की तरफ से की जाएगी। कांवड़ यात्रा मार्गों पर 15 टैंकरों से जलापूर्ति की जाएगी। आवश्यकतानुसार और टैंकर भी लगाए जाएंगे। मार्ग प्रकाश के लिए नई लाइटें लगाई जाएंगी, पुरानी लाइटों की मरम्मत होगी और 36 बिजली के खंभों पर रैपिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा व सावन के सोमवार के दौरान शिव मंदिरों में होने वाली पूजा-अर्चना को लेकर नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। इसमें बिजली के तारों को दुरूस्त रखने के साथ शिव मंदिरों के आसपास सफाई व प्रकाश व्यवस्था के उचित इंतजाम करने के लिए कहा गया है। - सीलम साई तेजा, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed