फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sawan 2023: Chal Re Kanwariya Shiva's Dham... Devotees came out from house to house on the path of faith, high

Sawan 2023 :  चल रे कांवड़िया शिव के धाम...आस्था की डगर पर घर-घर से निकले भक्त, केसरिया रंग में रंगा हाईवे

Wed, 12 Jul 2023 05:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Jul 2023 05:43 PM IST
सार

बाबा के जलाभिषेक के लिए गांव-गांव से भोले भक्तों के निकलने से प्रयागराज-वाराणसी हाइवे पर दिनभर जाम की स्थिति रही। इस दिन गाजीपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, मध्यप्रदेश के रीवा, हनुमना समेत कई इलाकों से कांवड़िये दशाश्वमेध घाट पहुंचे।

विज्ञापन
Sawan 2023: Chal Re Kanwariya Shiva's Dham... Devotees came out from house to house on the path of faith, high
दशाश्वमेध गंगा घाट पर जल भरते कांवड़िए। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सावन में आस्था का मेला परवान चढ़ने लगा है। प्रथम सोमवार के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में कांवड़िया काशी और देवघर में जलाभिषेक के लिए रवाना हो गए। मंगलवार को हजारों की तादाद में कांवड़िये गंगा जल भरकर बाबा काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए रवाना हो गए। बोल बम के जयकारों से यात्रा पथ दिन भर गूंजता रहा।

विज्ञापन


बाबा के जलाभिषेक के लिए गांव-गांव से भोले भक्तों के निकलने से प्रयागराज-वाराणसी हाइवे पर दिनभर जाम की स्थिति रही। इस दिन गाजीपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, मध्यप्रदेश के रीवा, हनुमना समेत कई इलाकों से कांवड़िये दशाश्वमेध घाट पहुंचे।
विज्ञापन


रंग-बिरंगी कांवड़ के साथ ही ध्वजा-पताकाओं से सजे वाहनों से भगवान भोले के भक्त यहां पहुंचते रहे। जल भरने के साथ ही तीर्थ पुरोहितों की चौकियों पर संकल्प लेकर भक्त बाबा धाम के लिए रवाना हुए। नौकरी की कामना लेकर बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने निकला है, तो कोई अच्छी खेती और बिटिया की अच्छे परिवार में शादी की मनौती लेकर।

विज्ञापन
विज्ञापन

दशाश्वमेध घाट पर चार पहर सफाई
दशाश्वमेध घाट पर भक्तों की भीड़ के बीच सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कांवड़िये के जल भरने और स्नान करने के दौरान वहां किसी तरह की गंदगी फैलने से रोकने के लिए नगर निगम के सफाई कर्मियों की टीमों को तैनात किया गया है। इससे दशाश्वमेध घाट चमक उठा है। इस घाट पर लगे कूड़े के ढेर की भी सफाई करा दी गई है। यहां चार पहर कूड़े की सफाई कराई जा रही है। ब्यूरो

मोदी-योगी वाली केसरिया टी-शर्ट, लुटिया की दुकानों पर लगी भीड़

लुटिया और कांवड़ से सजे दारागंज के बाजार में भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महिलाएं अपनी पसंद की केसरिया साड़ी और बच्चे शर्ट खरीद रहे हैं। बुलडोजर वाली शर्ट के अलावा मोदी-योगी वाली शर्ट खरीदने के लिए दुकानों पर कांवड़ियों की भीड़ लग रही है। लुटिया का बाजार भी सज गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed